पुणे

Pune Crime News: भैंस के बछड़े के साथ कर रहा था कुकर्म, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 07:05 PM IST

Pune News: पुणे पुलिस ने एक शख्स को भैंस के बछड़े से कथित रूप से कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को जानवर के साथ कुकर्म करते हुए लोगों ने देखा, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। लोगों ने उसको जमकर पीटा और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

Image

भैंस के बछड़े के साथ गंदा काम करने वाला गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
पुणे में एक शख्स ने भैंस के बछड़े के साथ किया कुकर्म

लोगों ने देखकर जमकर की पिटाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया


Pune Crime News: महिला और बच्चों से साथ अक्सर दुष्कर्म की घटना सामने आती रहती है। हालांकि पुलिस ऐसे मामलों को काबू करने के लिए अपने स्तर पर कार्रवाई करती रहती है। अब महाराष्ट्र के पुणे में दुष्कर्म का एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक शख्स को एक जानवर से साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक भैंस के बछड़े से कथित रूप से कुकर्म करने के आरोप में 38 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को पुणे के डेक्कन इलाके में हुई है।

आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा

यह घटना उस वक्त सामने आई, जब स्थानीय लोगों ने आरोपी को भैंस के बछड़े के साथ कुकर्म करते हुए देखा। लोगों ने उसे तब पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने उसे इतना मारा की वह बेहोश हो गया था। पुलिस ने बताया है कि आरोपी नेपाल का रहने वाला है। लोगों ने घायल अवस्था में आरोपी को ससून जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद लोगों ने डेक्कन पुलिस स्टेशन में घटना की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

सबूतों के आधार पर मामला दर्ज

इस पूरे मामले पर डेक्कन पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा है कि स्थानीय लोगों की ओर से पेश किए गए सबूतों के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आपको बता दें जानवरों के साथ अक्सर कुकर्म की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी करती रहती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article