Pune Crime News: प्यार का रिश्ता जितना खूबसूरत होता है, उतना ही खतरनाक भी साबित होता है। प्यार में लोग एक-दूसरे के साथ जीने और मरने के ढेरों वादे करते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी आता है, जब प्यार करने वाले एक-दूसरे के दुश्मन तक बन जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ शातिर पार्टनर ऐसे भी होते हैं, जो शादी का झांसा देकर अपनी पार्टनर के साथ दुष्कर्म करते रहते हैं। ऐसा ही ताजा मामला पुणे में सामने आया है, जहां एक युवक ने आईटी कंपनी में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ दुष्कर्म किया है।
पुलिस ने रविवार को मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि, एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली एक युवती आईटी इंजीनियर के साथ 26 साल के एक शख्स ने कथित तौर पर मारपीट की और दुष्कर्म भी किया है। पुलिस ने बताया है कि, पीड़िता और आरोपी एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए थे।
