पुणे

Pune: 20 करोड़ का लोन देने के नाम पर डॉक्टर से 2 करोड़ की ठगी, ऐसे दिया घटना को अंजाम

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2022, 03:35 PM IST

Pune Crime News: एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ शातिर ठगों ने लोन देने के नाम पर 2 करोड़ रुपये की ठगी की है। पीड़ित डॉक्टर को 20 करोड़ रुपये का लोन चाहिए था, जिसको पास करवाने के नाम पर ठगों ने उससे 2 करोड़ रुपये ऐंठ लिए और लोन भी नहीं दिया।

Image

लोन दिलाने के नाम पर डॉक्टर से ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ 2 करोड़ रुपये की ठगी
  • 20 करोड़ रुपये का लोन दिलाने के नाम पर ठगी
  • पीड़ित डॉक्टर को 20 करोड़ रुपये का लोन चाहिए था

Pune Crime News: एक वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ 2 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। शातिर ठगों ने 20 करोड़ रुपये का लोन दिलाने के बहाने दो करोड़ रुपये की ठगी की है। घटना पुणे के बीड के परली के इलाके की है। आरोपी ठग गुजरात के भुज कच्छ के रहने वाले थे। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत के बाद बीड की शिवाजी नगर पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस बताया है कि, यह पूरी ठगी पिछले पांच साल में हुई है। 51 वर्षीय डॉक्टर की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, तीन संदिग्ध उससे पैसे लेने बीड आए थे।

पुलिस के मुताबिक, शातिर ठग सरकारी गेस्ट हाउस में मिले और 4 दिसंबर, 2017 को उससे 47 लाख रुपये लिए। डॉक्टर ने शिकायत में कहा कि, संदिग्धों ने कर्ज की रकम का 10 फीसदी कमीशन के तौर पर मांगा था। कुछ समय बाद, संदिग्धों ने डॉक्टर से कुछ दस्तावेज लिए और कमीशन का एक हिस्सा भी ले लिया।

अज्ञात लोगों ने दिया लोन का ऑफर

मामले पर पुलिस अधीक्षक नंद कुमार ठाकुर ने बताया है कि, पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि, डॉक्टर काफी ज्यादा पैसों का लोन लेने के लिए शहर के बैंकों में गया था। लोन पास नहीं होने के बाद डॉक्टर के पास कुछ अज्ञात लोगों का फोन आया। कॉल करने वालों ने उसे 20 करोड़ रुपये का लोन देने का ऑफर दिया। फोन करने वालों के साथ शुरुआती बातचीत के बाद, पीड़ित डॉक्टर उनकी प्रामाणिकता की जांच करने के लिए गुजरात गया था और वहां उसे एक भव्य ऑफिस मिला जहां से संदिग्ध लोन देने के नाम पर ठगी का काम करते थे।

किस्तों में ठगों को दिए 20 करोड़ रुपये

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया है कि, उनके जाल में फंसकर लोन पास करने के नाम पर डॉक्टर उन्हें किस्तों में पैसे देता रहा। 2 करोड़ रुपये देने के बावजूद शातिर ठगों ने उसको लोन नहीं दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है, लेकिन बीड की साइबर अपराध शाखा द्वारा इसका समन्वय किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article