पुणे

Pune Crime News: गर्लफ्रेंड के चक्कर में 19 साल के लड़के ने गंवाई जान, हत्या करने के बाद आरोपी हुए फरार, 3 पर केस दर्ज

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 12:12 PM IST

Pune Crime News: पुणे में 19 साल के एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में जान गंवा दी है। तलजाई हिल्स में तीन लोगों ने पहले लड़के को बेरहमी से पीटा फिर चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित तीन पर मामला दर्ज किया है।

Image

गर्लफ्रेंड के चक्कर में लड़के ही जान गई

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में जान गंवाई
  • तीन लोगों ने पहले लड़कों को बेरहमी से पीटा, फिर चाकू घोंप दिया
  • घटना के बाद फरार हो गए आरोपी

Pune Crime News: इश्क-मोहब्बत इंसान को जितने खूबसूरत लगते हैं, कभी-कभी वह उसके लिए खतरनाक बन जाते हैं। प्यार में बहुत बार लोग भटक कर अपराध का रास्ता अपना लेते हैं। ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला पुणे में सामने आया है, जहां एक लड़के ने गर्लफ्रेंड के चक्कर में अपनी जान गवां दी। तीन लड़कों ने 19 साल के एक लड़के को पहले बेरहमी से पीटा फिर चाकू घोंपकर उसको मौत के घाट उतार दिया। मृतक बीबीए के प्रथम वर्ष का छात्र है।

मृतक की पहचान साहिल चांगदेव कस्बे के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि गुरुवार को वह अपने दोस्तों और गर्लफ्रेंड के साथ तलजाई हिल्स में टहलने गया था जहां उसकी तीन लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। सहकारनगर पुलिस के मुताबिक घटना शाम करीब पांच बजे की है

इस बात पर की हत्या

पुलिस ने बताया है कि साहिल तलजाई हिल्स में साहिल अपनी गर्लफ्रेंड से सुनसान जगह पर बातें कर रहा था। इस दौरान तीन युवक उसके पास पहुंचे, मारपीट करने के बाद उन्होंने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने अनुसार आरोपी में से एक ने साहिल से पूछा था कि वह उसकी गर्लफ्रेंड के साथ यहां क्यों घूम रहा है। फिर दूसरे ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जबकि तीसरे ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। आरोपी मौके से भाग गया और खून से लथपथ साहिल को उसके दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हत्या के मामले में एक नाबालिग अपराधी समेत तीन लोगों को नामजद किया है।

मार्केट यार्ड में काम करता था छात्र

पीआई (अपराध) प्रकाश पासलकर को मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 323, 504 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले पर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुषमा चव्हाण ने कहा है कि साहिल शाहू कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था और पैकेजिंग सेक्शन में रात को पाली में मार्केट यार्ड में काम करता था। पूरा परिवार बरशी का है। उनके बड़े भाई अग्निशमन विभाग में कार्यरत हैं जबकि उनकी बहन निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं और पिता सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं। वहीं तीन आरोपियों में से एक नाबालिग है और उसने मृतक के साथ निराधार बहस की थी, जिस पर हत्या हुई थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article