Pune News: पुणे में देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन सिविल कोर्ट इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन लगभग बनकर तैयार है। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त अगले महीने सिविल कोर्ट इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन और पटरियों का निरीक्षण करेंगे। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि, सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशन, गरवारे कॉलेज से आने वाली मेट्रो लाइन, फुगेवाड़ी से सिविल कोर्ट वाली मेट्रो लाइन पर अधिकांश काम अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। बाकी काम पूरा करने में डेढ़ माह का समय लग जाएगा।
बता दें कि, मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) यात्रियों के लिए पटरियों, स्टेशनों और सुविधाओं का निरीक्षण करने फरवरी माह में आने वाले हैं। सीएमआरएस से मंजूरी मिलने के बाद पुणे के यात्रियों के लिए सिविल कोर्ट इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन और इससे जुड़ी मेट्रो लाइनों पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इस लाइन के शुरू हो जाने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
