पुणे

Pune Crime News: पुणे में खौफनाक वारदात, BPO में काम करने वाली महिला की हत्या; सहकर्मी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में बीपीओ में काम करने वाली महिला की हत्या कर दी गई। इस आरोप में महिला के साथ काम करने वाले एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि उसने धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी-

Image

पुणे में BPO में काम करने वाली महिला की हत्या

Photo : Times Now Digital

Pune Crime News: पुणे में ‘बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ)’ कंपनी में काम करने वाली 28 वर्षीय महिला की मंगलवार शाम को उसके पुरुष सहकर्मी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हमला शहर के येरवडा इलाके में स्थित कंपनी डब्ल्यूएनएस के पार्किंग स्थल में हुआ।

धारदार हथियार से हमला

पीड़िता की पहचान शुभदा कोडारे के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम कृष्णा कनोजा है, जो कंपनी के लेखा अनुभाग में काम करता था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज पाटिल ने कहा, ‘‘प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संदिग्ध ने शाम करीब छह बजे कंपनी के पार्किंग स्थल में कोडारे की दाहिनी कोहनी पर धारदार हथियार से हमला किया। यह जानकारी मिली है कि ये हमला धन उधार लेने के विवाद का नतीजा था।’’

संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि महिला का काफी खून बह रहा था और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कनौजा को हिरासत में लिया गया और शुभदा की बहन की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article