पुणे

Hit and Run Case: पुणे में हिट एंड रन का मामला, ऑडी कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर; मौत

Hit and Run Case: पुणे में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक ऑडी कार ने डिलिवरी बॉय को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Hit and Run Case: महाराष्ट्र के पुणे से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पुणे में ऑडी कार ने फूड डिलिवरी बॉय को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार ऑडी कार की टक्कर से फूड डिलीवरी बॉय की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना पुणे के पॉश इलाके कोरेगांव की घटना है। बताया गया कि बीती रात करीब 1.30 बजे के आस पास कार ने टक्कर मारी है।

फरार चालक की तलाश तेज

इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कार चालक फरार है, जिसे खोजने में पुलिस जुटी हुई है। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article