पुणे

महाराष्ट्र के जालना में कुएं में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक कार अनियंत्रित कार के कुएं में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई।

Image

जलाना में कार कुएं में गिरी

महाराष्ट्र के जालना जिले जाफराबाद तहसील में शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां टेंभुर्णी–राजूर रोड पर गाडेगव्हाण फाटे के पास एक कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई, जिसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने राहत बचाव करते हुए 5 शव बाहर निकाल लिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, कार राजूर से टेंभुर्णी की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार में चालक का नियंत्रण कार पर से छूट गया और वाहन सीधे 70 फुट गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं में लगभग 60 फुट पानी भरा होने के कारण राहत कार्य बेहद कठिन रहा। पुलिस, भोकरदन अग्निशमन दल और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया और सभी शवों को बाहर निकाला। इस हादसे ने पूरे इलाके में दुख और शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article