पुणे

महाराष्ट्र में अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी कागजात पर वर्षों से दे रहा था चकमा

पुणे में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जो पिछले 20 सालों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि स्थानीय हिंदू संगठनों के सदस्यों को शेख की राष्ट्रीयता पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने उसे स्वारगेट पुलिस थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

पुणे में एक बांग्लादेशी नागरिक को पिछले 20 वर्षों से अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के निवासी आरोपी एहसान शेख (34) की शहर के महर्षिनगर इलाके में कपड़े की दुकान है। उन्होंने बताया कि शेख की राष्ट्रीयता पर संदेह जताते हुए स्थानीय हिंदू संगठनों के सदस्य उसे स्वारगेट पुलिस थाने ले गए।

कैसे आया भारत?

स्वारगेट पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘जांच के दौरान शेख, अपना जन्म प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद उसने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के सोनकंडा बाजार का निवासी है और उसने 2004 में कोलकाता के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था।’’

कब से रह रहा था?

उन्होंने बताया कि शेख ने शुरुआत में बांग्लादेशी एजेंट की मदद से कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से जाली जन्म प्रमाणपत्र हासिल किया। इसके बाद वह मुंबई आ गया और 2009 में पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके में रहने लगा। अधिकारी ने बताया कि 2012 में आरोपी महर्षिनगर इलाके में आकर बस गया, जहां खुद का कारोबार शुरू करने से पहले वह कपड़े की एक दुकान पर काम करता था।

फर्जी कागजात बरामद

उन्होंने बताया कि आरोपी ने फर्जी आधारकार्ड, मतदाता पहचानपत्र, भारतीय पासपोर्ट और पैन कार्ड तक बनवाए हुए थे। साथ ही पुलिस ने उसके पास से विदेशी मुद्रा के छह नोट भी बरामद की। अधिकारी ने बताया कि शेख को विदेशी अधिनियम 1946 और पासपोर्ट अधिनियम 1967 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article