शहर

पुणे में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के दो अधिकारी; CBI ने किया गिरफ्तार

CBI Probe: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पुणे में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इन अधिकारियों पर एक ठेकेदार से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

Image

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई (फाइल फोटो)

CBI Probe: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पुणे में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के दो अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इन अधिकारियों पर एक ठेकेदार से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारियों ने कामकाज पूरा होने और कंप्लीशन सर्टिफिकेट जमा करने के बावजूद ठेकेदार पर कथित तौर पर रिश्वत देने के लिए दबाव बनाया।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे के खड़की स्थित मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक असिस्टेंट गैरीसन इंजीनियर और एक जूनियर इंजीनियर शामिल है।

क्या है पूरा मामला?

सीबीआई ने 3 फरवरी की एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। शिकायत में कहा गया था कि अधिकारियों ने कुल 6 लाख रुपये की रिश्वत मांगी है। ठेकेदार ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज का काम पूरा कर दिया था और सभी कागजात जमा कर दिए थे, लेकिन पैसा रोककर उस पर रिश्वत देने का दबाव बनाया जा रहा था।

CBI ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एमईएस के दोनों अधिकारियों ने पहली किस्त के रूप में दो लाख रुपये लेने के लिए तैयार हो गए। ऐसे में 5 फरवरी, 2026 को सीबीआई ने जाल बिछाकर जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। रिश्वत की रकम उसके ऑफिस से बरामद की गई है।

ऑफिस की हुई तलाशी

इस साजिश में भूमिका के लिए असिस्टेंट गैरीसन इंजीनियर को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के घर और ऑफिस की तलाशी में कई दस्तावेज और करीब 1,88,500 रुपये नकद बरामद हुए, जिनका सही हिसाब नहीं मिल पाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

दो सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

इससे पहले, छत्तीसगढ़ से रिश्वत का एक मामला सामने आया था जिसमें दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तारी हुई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक सरकारी अधिकारी और उसके सहकर्मी को 65,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पूनम चंद अग्रवाल अंबिकापुर संभाग में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में उपायुक्त के पद पर तैनात हैं, जबकि अनिल सिन्हा वरिष्ठ सहायक ग्रेड-2 हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article