प्रयागराज

Mahakumbh 2025: सीएम योगी ने प्रयागराज में किया 'मां की रसोई' का शुभारंभ, 9 रुपये की थाली में मिलेगा भरपेट खान

Mahakumbh 2025: महाकुंभ से पहले उत्तर प्रदेश सरकार तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां की रसोई का शुभारंभ किया। इस रसोई के माध्यम से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु मात्र 9 रुपये में भरपेट खाना खा सकेंगे। कोई भी महाकुंभ के दौरान भूखा न रहे और खाने के लिए परेशान न होए।

Image

सीएम योगी ने प्रयागराज में किया 'मां की रसोई' का शुभारंभ

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला 13 जनवरी से होने वाला है। इसमें गिने-चुने दिन बाकी रह गए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रयागराज में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में नंदी सेवा संस्थान द्वारा संचालित 'मां की रसोई' का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए संस्थान की ओर से शुरू की गई इस सेवा पर प्रसन्नता जाहिर की और खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता के साथ ही सुविधाओं की भी सराहना की। उन्होंने थाली परोसकर सेवा भी की और 'मां की रसोई' के किचन का भी अवलोकन किया।

'मां की रसोई' का शुभारंभ

प्रयागराज दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सीएम योगी स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्होंने फीता काटकर नंदी सेवा संस्थान द्वारा संचालित 'मां की रसोई' का शुभारंभ किया। शुभारंभ करने के बाद सीएम उस डाइनिंग रूम में गए, जहां लोगों को बैठाकर खाना खिलाने का प्रबंध किया गया है। यहां मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से थाली लगाकर वहां उपस्थित लोगों की सेवा की और उन्हें खाना परोसा। इसके बाद औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी उन्हें लेकर सीधे किचन पहुंचे, जहां खाना तैयार किया जाता है। यहां उन्होंने खाने की गुणवत्ता से लेकर अन्य सभी प्रबंधों के विषय में सीएम योगी को जानकारी दी।

9 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

सीएम योगी ने रसोई का निरीक्षण करते हुए वहां साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सेवा भाव से शुरू की गई इस रसोई की सीएम योगी ने प्रशंसा की। इस दौरान पूरे प्रांगण में 'जय श्री राम' का उद्घोष भी होता रहा। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए नंदी सेवा संस्थान द्वारा यह सेवा शुरू की गई है। इसमें मात्र 9 रुपए में लोगों को भरपेट भोजन मिलेगा। थाली में दाल, 4 रोटी, सब्जी, चावल, सलाद और मिठाई दी जाएगी। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और जगदगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास (सतुआ बाबा) उपस्थित रहे।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें