प्रयागराज

Varanasi Bus Fare Increased: वाराणसी में महंगा हुआ बसों का सफर, 5 रुपए तक बढ़ा किराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 02:14 PM IST

Varanasi Bus Travel Expensive: नए साल में आम लोगों की जेब पर एक और बोझ बढ़ गया है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बस का किराया बढ़ा दिया गया है। सामान्य और एसी बसों का किराया बढ़ाया गया है। शहर में करीब 20 हजार बस यात्री हैं। इनमें 10 हजार से अधिक यात्री सामान्य बसों में सफर करते हैं। परिवहन निगम ने किराए में इजाफा किया है।

Image

वाराणसी परिवहन निगम की बस, जिसका बढ़ा है किराया।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सामान्य बसों का किराया एक रुपया बढ़ाया गया
  • प्रतिदिन 11 हजार लोग करते हैं सामान्य बसों में सफर
  • एसी ई-बसों में 7 हजार लोग करते हैं सफर

Varanasi Bus Travel : वाराणसी शहर में सभी तरह की बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। सामान्य और एसी ई-बसों के किराए में बढ़ोतरी हुई है। परिवहन निगम ने एसी ई-बसों का किराया 2 रुपए से 5 रुपए तक बढ़ाया है। जबकि सामान्य बसों का किराया एक रुपया बढ़ाया गया है। शहर में करीब 18 हजार लोग बस से सफर करते हैं। इनमें से सात हजार लोग ई-बसों में सफर करते हैं। वहीं, 11 हजार लोग सामान्य बसों में यात्रा करते हैं। किराए में बढ़ोतरी को लेकर परिवहन निगम ने आदेश जारी कर दिया है।

शहर में ई-बसें 50 और डीजल बसें 103 हैं। परिवहन निगम ने ई-बसों के लिए नए रूट भी निर्धारित किए हैं। जिन रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक है, उस पर बसों का अप-डाउन बढ़ा दिया गया है। बता दें लंका, मंडुवाडीह, कैंट, गोदौलिया में अधिक यात्री हैं। अब इन क्षेत्रों में हर 30 मिनट पर ई-बस मिल जाएंगी । एयरपोर्ट पर जब फ्लाइट लैंड करेगी, तब बसों को परिचालित किया जाएगा।

नया किराया हो गया है लागू

परिवहन निगम के मुताबिक नए साल पर निर्धारित किया गया बस किराया तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया है। एसी ई-बसों में 3 किलोमीटर तक सफर करने पर अब 10 रुपए की जगह 12 रुपए, 3-6 किमी में 15 की जगह 17 रुपए, 6-10 किमी में 20 की जगह 22 रुपए, 10-14 किमी में 27 रुपए, 14-19 किमी में 33 रुपए, 19-24 में 38 रुपए, 24-30 किमी में 43 रुपए, 30-36 रुपए में 48 रुपए, 36-42 किमी में 54 रुपए, 42-48 किमी में 59 रुपए, 48-54 किमी में 64 रुपए, 54-60 किमी में 59 रुपए, 60-66 किमी में 75 रुपए और 66-72 किमी में 80 रुपए किराए का भुगतान करना होगा।

सामान्य बसों का नया किराया

3 किमी तक के सफर में 5 रुपए की जगह 6 रुपए, 3-6 किमी में 11 रुपए, 6-10 किमी में 16 रुपए, 10-14 किमी में 21 रुपए, 19-24 किमी में 26 रुपए, 24-30 किमी में 36 रुपए, 30-36 किमी में 41 रुपए, 36-42 किमी में 46 रुपए, 42-48 किमी में 51 रुपए, 48-54 किमी में 56 रुपए, 54-60 किमी में 61 रुपए, 60-66 किमी में 66 रुपए और 66-72 किलोमीटर पर 71 रुपए किराया लगेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें