प्रयागराज

जौनपुर में उफान पर पीली नदी, पुल पार करते हुए बाइक समेत नदी में गिरे दो लोग, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

Jaunpur: यूपी के जौनपुर में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। यहां पीली नदी में भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। उसी दौरान नदी पर बने पुल को पार करते हुए तेज बहाव में एक बाइक असंतुलित होकर गिर गई। गनीमत यह रही की स्थानीय लोगों को दो युवकों को बहते हुए देखा तो तुरंत उनकी जान बचाई गई।

Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भारी बारिश के कारण गोमती नदी और पीली नदी उफान पर है। पीली नदी पर बने रपटा पुल पर पानी का तेज बहाव देखने को मिल रहा है। इस दौरान पुल से जाते हुए एक बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इस दौरान बाइक पर सवार बैंक मैनेजर समेत दो लोग भी गिर गए। दोनों युवकों को नदी में बहता हुआ तेज स्थानीय लोगों ने समय रहते उन्हें बचा लिया। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वीडियो में आप देख सकते हैं किस प्रकार देखा जा सकता है कि किस प्रकार युवकों को नदी में बहता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत एक्शन लिया और रस्सी की सहायता से उन्हें बाहर निकाला। उसके बाद नदी में गिरी बाइक को भी रस्सी बांधकर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बैंक मैनेजर और उनका साथी पीली नदी पर बने रपटा पुल को पार करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन तेज बहाव के कारण उनकी बाइक गिर गई थी। फिलहाल दोनों युवक सुरक्षित है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article