प्रयागराज

महाकुंभ में 'रबड़ी बाबा' घोल रहे मिठास, अपने हाथों से बनाकर भक्तों को बांट रहे प्रसाद

महाकुंभ में एक अनोखी पहल देखने को मिली है। श्री महंत देव गिरि महाराज हजारों श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट रबड़ी परोस रहे हैं। उन्हें "रबड़ी वाले बाबा" के नाम से जाना जाता है। उनका कहना है कि यह सेवा वे प्रतिदिन करते हैं। हर दिन रबड़ी तैयार कर इसे श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

Image

रबड़ी वाले बाबा।

Photo : ANI

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में एक अनोखी पहल देखने को मिल रही है। श्री महंत देव गिरि महाराज, जिन्हें रबड़ी वाले बाबा के नाम से जाना जाता है, हजारों श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट रबड़ी खिला रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा वह प्रतिदिन करते हैं। रोज रबड़ी बनाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटते हैं।

रोज बांटते हैं रबड़ी

बाबा ने बताया कि वे 9 दिसंबर से महाकुंभ में हैं और हर सुबह 8 बजे कपिल मुनि को रबड़ी का भोग लगाते हैं। भोग लगाने के बाद इसे श्रद्धालुओं में बांटते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे यह विचार 2019 में आया था। यह रबड़ी केवल लोगों की सेवा के लिए है और कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है।"

निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं सेवा

आपको बता दें कि महाकुंभ में रबड़ी वाले बाबा की यह पहल लोगों को बेहद पसंद आ रही है। हजारों लोग रोजाना उनकी रबड़ी का स्वाद लेने के लिए आ रहे हैं। बाबा जी की इस निस्वार्थ सेवा भावना ने सभी को प्रभावित किया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article