Prayagraj: उत्तर-मध्य रेलवे से गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा व दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों की गति बढ़ाने से पहले इनकी सुरक्षा के लिए एक्सप्रेस वे के जैसे सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इसके अलावा एनसीआर के अधीन इन दोनों ही रेलमार्ग पर अब मेटल बीम क्रैश बैरियर भी लगाया जाएगा। इसके लिए एनसीआर रेल प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मिशन रफ्तार परियोजना के तहत वर्ष 2024 तक इन दोनों मार्गों पर ट्रेनों की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा किए जाने का लक्ष्य है। रेलवे ट्रैक पर मवेशियों के आने के कारण आए दिन रेल संचालन बाधित होता है।
