प्रयागराज

प्रयागराज: पुलिस ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप, 1 तस्कर अरेस्ट, ऐसे हुई ये कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 05:34 PM IST

Prayagraj: यूपी एसटीएफ की टीम ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से प्रयागराज इलाके के शंकरगढ़ लाए जा रहे गांजे को बरामद कर एक आरोपी को अरेस्ट किया है। कार की घेराबंदी कर तलाशी ली तो एसटीएफ टीम को 90 किलो गांजे की बड़ी खेप मिली। पकड़े गए गांजे की इस समय बाजार में कीमत करीब 45 लाख रुपए है। इसे सप्लाई करने की एवज में आरोपी को 50 हजार रुपए दिए गए थे।

Image

प्रयागराज में यूपी एसटीएफ की टीम ने 45 लाख का गांजा पकड़ा, एक तस्कर अरेस्ट (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी एसटीएफ की टीम ने कार की घेराबंदी कर पकड़ा 90 किलो गांजा
  • पकड़े गए गांजे की कीमत इस समय करीब 45 लाख रुपए है
  • एसटीएफ के हत्थे चढ़ा आरोपी प्रयागराज में सप्लाई करने वाला था गांजा

Prayagraj: यूपी एसटीएफ की टीम ने नशे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। टीम ने इनपुट मिलने पर छत्तीसगढ़ से प्रयागराज इलाके के शंकरगढ़ लाए जा रहे गांजे को बरामद कर एक आरोपी को अरेस्ट किया है। डीएसपी नवेंदू सिंह के मुताबिक एसटीएफ टीम को इनपुट मिला था कि, एक कार में छत्तीसगढ़ से नशे की बड़ी खेप प्रयागराज आने वाली है।

इसके बाद एक्टिव हुई टीम ने शंकरगढ़ इलाके में नाकाबंदी लगाई। इसके बाद नारीबारी क्षेत्र में रोड पर सामने से एक कार आती दिखाई दी। जिस पर टीम ने कार की घेराबंदी कर तलाशी ली तो सभी हैरान रह गए। कार में से एसटीएफ टीम को 90 किलो गांजे की बड़ी खेप मिली। डीएसपी के मुताबिक पकड़े गए गांजे की इस समय बाजार में कीमत करीब 45 लाख रुपए है। वहीं एक तस्कर को भी टीम ने दबोचा है।

प्रयागराज में यहां होना था गांजा सप्लाई

डीएसपी नवेंदु सिंह के मुताबिक, छत्तीसगढ़ से गांजे की लाई गई ये खेप प्रयागराज में सप्लाई होने थी। एसटीएफ टीम की ओर से धरे गए आरेपी की शिनाख्त राजकिशोर निवासी कौशांबी के तौर पर हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, फिलहाल वह जगदलपुर बस्तर छत्तीसगढ़ में रहता है। टीम को पूछताछ में जानकारी मिली है कि, प्रयागराज में आरोपी पकड़ा गया गांजा रोहित निवासी कनैली जनपद प्रयागराज को देने जा रहा था। अब पुलिस पूछताछ के जरिए नशे के इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने में जुटी है।

50 हजार रुपए मिले थे सप्लाई के

डीएसपी नवेंदु सिंह के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, गांजे की यह खेप उसे सरायअकिल इलाके के रक्सराई के रहने वाले सचिन ने दी थी। इसे सप्लाई करने की एवज में आरोपी को 50 हजार रुपए दिए गए थे। सचिन ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से उसे गांजे की खेप देकर इसे कार से प्रयागराज पहुंचाने की बात कही थी। आरोपी ने बताया कि, मामले का मुख्य किरदार अपनी बाइक से कार के आगे एस्काॅर्ट कर रहा था। उसके पकड़े जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। डिप्टी एसपी के मुताबिक दूसरे नशे के तस्कर की तलाश की जा रही है। वहीं मामला दर्ज करवाकर कार चालक को शंकरगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article