प्रयागराज

Prayagraj News: चोरों को पकड़ने वाला दरोगा बल्ब चुराते पकड़ा गया, सीसीटीवी फुटेज ने दे दी गवाही तो खुला मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 10:21 PM IST

चोरों को पकड़ने की ड्यूटी करने वाला एक पुलिसकर्मी ही कथिततौर पर चोरी करते पकड़ा गया है, वो भी बल्ब की। मामला प्रयागराज का है। प्रयागराज में एक दरोगा बल्ब निकालकर जेब में रखते हुए एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

Image

शर्मनाक: प्रयागराज में बल्ब चुराते पकड़ा गया दरोगा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज में दरोगा बल्ब जेब में रखते हुए सीसीटीवी में हुआ कैद
  • 28 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • वायरल वीडियो बताया जा रहा है फुटेज फूलपुर थाना क्षेत्र का

Prayagraj News: जिस दरोगा पर चोरों को पकड़ने की जिम्मेदारी है, उसी पर चोरी का आरोप लगा है। मामला प्रयागराज का है और अब चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रयागराज में दरोगा बल्ब निकालकर जेब में रखते हुए एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस मामले को एसएसपी ने संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले की जांच सीओ फूलपुर को सौंप दी है। वहीं प्रथम दृष्टता लापरवाही का मामला देखते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

दारोगा का बल्ब निकालते हुए यह सीसीटीवी फुटेज फूलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यह वीडियो 28 सेकंड का है। वीडियो 7 अक्टूबर रात का बताया जा रहा है। जिसमें एक सुनसान जगह पर दरोगा खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। वहां पहुंचते ही सबसे पहले वह इधर—उधर देखता है। इसके बाद बल्ब निकाल करके जेब में रखता है और वहां से चला जाता है।

दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही होगी

ये पूरा वाकया पास ही की दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। और कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं सीओ फूलपुर मनोज कुमार सिंह का कहा कि बल्ब निकालते हुए वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दरोगा से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। फिलहाल प्रथम दृष्टया दारोगा की लापरवाही उजागर होने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रयागराज एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच फूलपुर सीओ की सौंप दी गई है। जांच में वायरल वीडियो में दरोगा दोषी पाया जाता है तो विभागीय कार्यवाही कर दंडित किया जाएगा। अभी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। और विभाग की ओर से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article