प्रयागराज

प्रयागराज: अब बिना डॉनर के मिलेगा प्रेग्नेंट महिलाओं को ब्लड, सीएमओ ने जारी किए ऑर्डर, जानिए पूरी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 09:05 PM IST

Prayagraj : अब जरूरतमंद प्रेग्नेंट महिलाओं को ब्लड बैंक से बिना किसी रक्तदाता के इंतजाम किए बिना ही सहजता से रक्त मिल सकेगा। इसे लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व हेल्थ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने बाकायदा निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद प्रयागराज के सीएमओ की ओर से सभी ब्लड बैंक को निर्देष जारी किए गए हैं। गर्भवती महिला के परिजन को ब्लड बैंक में डाॅक्टर का पर्चा दिखाना जरूरी होगा।

Image

प्रयागराज में गर्भवती महिलाओं को सहजता से मिलेगा बल्ड (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेग्नेंट महिला के परिजन को ब्लड बैंक में डाॅक्टर का पर्चा दिखाना जरूरी होगा
  • यूपी के डिप्टी सीएम व हेल्थ मिनिस्टरने बाकायदा निर्देश जारी किए हैं
  • प्रयागराज के सीएमओ की ओर से सभी ब्लड बैंक को निर्देष जारी किए गए हैं


Prayagraj : संगम नगरी प्रयागराज के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। शहर के ब्लड बैंक में अब जरूरतमंद प्रेग्नेंट महिलाओं को ब्लड बैंक से बिना किसी रक्तदाता के इंतजाम किए बिना ही सहजता से रक्त मिल सकेगा। बता दें कि, इसे लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व हेल्थ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने बाकायदा निर्देश जारी किए हैं।

इसके बाद प्रयागराज के सीएमओ की ओर से सभी ब्लड बैंक को निर्देष जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान ब्लड की अल्पता से जूझती रहती हैं। उनके लिए रक्त का इंतजाम करने के लिए परिजनों को काफी भाग दौड़ करनी पड़ती है। अब नए नियमों के तहत प्रेगनेंट महिलाओं को परिजनों को इस परेशानी से राहत मिल जाएगी।

सरकार की ये है मंशा

प्रयागराज सीएमओ डाॅ. आशु पांडेय के मुताबिक प्रदेश सरकार के स्तर पर डायरेक्शन जारी किए गए हैं कि, यदि गर्भवती महिला के परिजन उसके लिए रक्त लेने के लिए ब्लड बैंक जाते हैं जो वहां कार्यरत कार्मिक उसे मना नहीं कर सकते। सीएमओ के मुताबिक नए जारी किए आदेशों के तहत अब बिना किसी रक्तदात की व्यवस्था किए व मुफ्त में गर्भवती महिलाओं के परिजनों का सहजता से ब्लड मिल जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इसके पीछे यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की मंशा है प्रदेश में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर के आंकड़ों में कमी लाना। यही वजह है कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में इस नए नियम को लागू किया गया है।

ऐसे मिलेगा ब्लड बैंक से रक्त

सीएमओ आशु पांडेय के मुताबिक गर्भवती महिला के परिजन को ब्लड बैंक में यह साबित करना होगा कि, वह गर्भवती महिला के लिए ही रक्त लेने आया है। जिसमें वहां पर डाॅक्टर का पर्चा दिखाना जरूरी होगा। प्रयागराज सीएमओ के मुताबिक इसके बाद ब्लड बैंक के ड्यूटी पर तैनात स्वासथ्य कार्मिक त्वरित गति से जरूरतमंद को ब्लड उपलब्ध करवाएंगे। इसे लेकर महकमे के संबंधित अधिकारियों को जरूरी आदेश दिए गए हैं। बता दें कि, संगम नगरी प्रयागराज में मौजूदा समय में 3 सरकारी ब्लड बैंक हैं। सीएमओ के मुताबिक नए नियम लागू होने के बाद अब गर्भवती महिलाओं के परिजनों को उनके लिए रक्त के इंतजाम करने में आने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article