प्रयागराज

प्रयागराज महाकुंभ 2025: अभी से हो रही है महाकुंभ की भव्य तैयारियां, जानिए क्या होगा खास

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुभं मेले को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार एक्शन मोड पर है। इसे लेकर बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकािरयों की समीक्षा बैठक कर महाकुंभ की तैयारियों के बारे में प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। सीएम ने नमामि गंगे परियोजना को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।

Image

महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर सीएम योगी ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक (फाइल फोटो )

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • महाकुंभ से पहले गंगा की सफाई के खास निर्देश
  • सीएम का नमामी गंगे परियोजना पर विशेष फोकस
  • कुंभ से पहले सभी तैयारियां पूर्ण करने के कड़े निर्देश


Prayagraj Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में वर्ष 2025 में लगने वाले देश भर के सनातनियों की आस्था के प्रमुख केंद्र महाकुभं मेले को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार एक्शन मोड पर है। इसे लेकर बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकािरयों की समीक्षा बैठक कर महाकुंभ तैयारियों के बारे में प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। सीएम ने नमामि गंगे परियोजना को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि, वर्ष 2025 में प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों में कोई खामी ना रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, मोक्षदायिनी मां गंगा देवभूमि यूपी को प्रकृति की ओर से दिया गया एक अनुपम उपहार हैं। गंगा के बहाव के आने वाला इलाका सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में हैं। पवित्र नदी गंगा आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही यूपी की इकॉनोमी का एक बड़ा जरिया भी है।

गंगाई डाल्फिन का हुआ संरक्षण

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि, गंगा की सफाई का ही परिणाम है कि, विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी गंगाई डॉल्फिन का संरक्षण हुआ है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट में इसकी स्वच्छता के साथ ही सहायक नदियों में भी सफाई कार्य संजीगदी से किया जाए। समीक्षा बैठक में सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, महाकुंभ से पहले गंगा सहित अन्य नदियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि, प्रयागराज कुंभ 2025 के प्रारंभ होने से पहले तक मां गंगा में प्रदुषण के स्तर को कम किया जाएगा। इसे कम करने के लिए एसटीपी लगााने के काम में तेजी लाई जाएगी। मां गंगा सनातन काल से हमारी आस्था का केंद्र रही हैं। अब पीएम के मार्गदर्शन में यह आस्था के साथ अर्थव्यवस्था का जरिया भी बन रही हैं। बैठक में सीएम ने कुंभ मेले के विकास कार्यों के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। गौरतलब है कि, यूपी की योगी सरकार की ओर से इस बार कुंभ मेले को भव्य बनाए जाने को लेकर करोड़ों की राशि खर्च की जाएगी। जिसमें प्रयागराज के रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। वहीं संगम इलाके में कई तरह के विकास के कामों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article