प्रयागराज

Prayagraj: होली के बाद रेल में सफर की तैयारी हैं तो जांच लें रेलवे का शेड्यूल, रेलवे ने की 2 ट्रेनें निरस्त, 7 के बदले मार्ग, जानिए कब से

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 04:59 PM IST

Prayagraj: रेलवे की ओर से दो ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 7 के रूट डायवर्ट किए गए हैं। जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली खंड में दोहरीकरण के किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या-22167 सिंगरौली से हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाले वाली और यही वापस ट्रेन संख्या-22168 आने वाली ट्रेन12 मार्च से 18 मार्च तक रद्द रहेंगी।

Image

प्रयागराज रेल मंडल ने की 2 ट्रेनें रद्द, 7 के रूट किए डायवर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • सिंगरौली से हजरत निजामुद्दीन 12 मार्च से 18 मार्च तक रद्द रहेगी
  • कटनी-सिंगरौली खंड में दोहरीकरण के तहत चल रहा इंटरलाॅकिंग कार्य
  • इस मार्ग पर रेलवे ने सात प्रमुख ट्रेनों के रूट भी किए हैं डायवर्ट

Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। होली का त्योहार मनाने के बाद अगर अब आप किसी अन्य शहर की ओर कूच करने के लिए रेल में सफर की तैयारी कर रहे हैं तो पहले ट्रेनों का पूरा शेड्यूल जांच लें। बता दें कि, रेलवे की ओर से दो ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 7 के रूट डायवर्ट किए गए हैं। नाॅर्दन - सेंट्रल रेलवे के चीफ पीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली खंड में दोहरीकरण के किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग के चलते यह निर्णय लिया गया है।

जिसमें दो ट्रेनों को निरस्त करने सहित सात ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, ट्रेन संख्या- 22167 सिंगरौली से हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली और यही वापस ट्रेन संख्या-22168 आने वाली ट्रेन कैंसिल की गई है। पीआरओ के मुताबिक, दोनों ही आने जाने वाली ट्रेन 12 मार्च से 18 मार्च तक रद्द रहेंगी। रेलवे के मुताबिक, 2 ट्रेनों को रद्द करने व 7 के रूट बदलने से होली पर्व मनाने को प्रयागराज आए रहवासियों को अब अपने काम पर लौटने के लिए रेल से सफर करने में थोड़ी परेशानी होगी, जिसमें सफर में थोड़ा सा समय अधिक लगेगा।

इनका किया गया रूट डायवर्ट

नाॅर्दन सेंट्रल रेलवे के चीफ पीआरओ हिमांशु शेखर के मुताबिक, ट्रेन संख्या- 13025 हावड़ा- भोपाल गढ़वा रोड 13 मार्च को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-कटनी मुडवारा से चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या- 13026 भोपाल-हावड़ा 15 मार्च को कटनी मुडवारा-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं.दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन गढ़वा रोड से होकर चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या- 18009 सांतरगाछी-अजमेर 17 मार्च को गढ़वा रोड-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-कटनी मुडवारा रूट से होकर निकलेगी। इधर, ट्रेन संख्या-19413 अहमदाबाद-कोलकाता 15 मार्च को कटनी मुडवारा-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-गढ़वा रोड से होते हुए चलेगी। जबकि, ट्रेन संख्या- 19414 कोलकाता-अहमदाबाद गढ़वा रोड 18 मार्च से गढ़वा रोड-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-कटनी मुडवारा होकर चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या-19607 कोलकाता-मदार जंक्शन 16 मार्च को गढ़वा रोड-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-कटनी मुडवारा से होते हुए चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या- 19608 मदार जं.-कोलकाता 13 मार्च को कटनी मुडवारा-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-गढ़वा रोड से होते हुए चलाई जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article