प्रयागराज

Prayagraj News: ड्रोन से होगी माघ मेले के चप्पे-चप्पे की निगरानी, ये सुविधाएं मिलेंगी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 01:56 PM IST

Prayagraj: इस बार मेले की तैयारियों की क्वालिटी और प्रोग्रेस की निगरानी व समीक्षा ड्रोन से करने का निर्णय किया गया है। जिससे प्रतिदिन के कार्यों की प्रगति की जानकारी मिलती रहे। अधिकारियों को पत्तल को पॉलिथीन के विकल्प के तौर पर प्रमोट करने का निर्देश दिया है। पहली बार स्वच्छ भारत अवार्ड के लिए मेला क्षेत्र का सर्वे होगा। मेला प्रशासन ने आकर्षक वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी की है। जिससे सभी वेंडर्स एक समान दिखेंगे। वहीं इस बार 5 सौ बेड की डॉरमेट्री भी तैयार की जाएगी।

Image

प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त व अन्य अधिकारी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मेले की तैयारियों की निगरानी व समीक्षा ड्रोन से करने का निर्णय
  • पॉलिथीन मुक्त मेले के लिए पत्तल को प्रमोट किया जाएगा
  • पहली बार स्वच्छ भारत अवार्ड के लिए मेला क्षेत्र का होगा सर्वे

Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले की तैयारियां परवान पर हैं। प्रशासन की ओर से इस बार मेले की तैयारियों की क्वालिटी और प्रोग्रेस की निगरानी व समीक्षा ड्रोन से करने का निर्णय किया गया है। जिससे प्रतिदिन के कार्यों की प्रगति की जानकारी मिलती रहे। इसी कड़ी में मेला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों की समीक्षा प्रमुख सचिव, नगर विकास अमृत अभिजात ने वीसी के जरिए की। इस मौके पर उन्होंने मेला प्रशासन को मेले के काम में ली जा रही सामग्री समेत कार्यों के मामले में गुणवत्ता में समझौता नहीं करने के निर्देश भी दिए। वहीं वेंडरों के कार्यों की मॉनिटरिंग मजिस्ट्रेट स्तर पर करने के निर्देश दिए।

बता दें कि, प्रमुख सचिव नगर विकास ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को 20 दिसंबर तक मेले से संबंधित तैयारियां पूरी करने की डेडलाइन दी है। इसके बाद कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सचिव की ओर से भूमि आवंटन के लिए एक मैट्रिक्स तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिससे संस्थाओं के बीच टकराव की संभावना को कम किया जा सके।

पॉलिथीन मुक्त मेले के लिए देंगे विकल्प

बता दें कि, इस बार माघ मेला इलाके को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। प्रमुख सचिव ने वीसी के जरिए हुई बैठक में अधिकारियों को पत्तल को पॉलिथीन के विकल्प के तौर पर प्रमोट करने का निर्देश दिया है। इसके पीछे प्रमुख सचिव ने तर्क दिया कि, अगर लोगों को विकल्प नहीं दिया जाएगा तो मेले को पॉलिथीन मुक्त बनाना टेढी खीर हो जाएगा। बैठक के दौरान प्रमुख सचिव ने अनुठी पहल करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ भारत अवार्ड के लिए माघ मेला इलाके का सर्वे कराने की बात कही। बता दें कि, बैठक में मेला प्रशासन ने आकर्षक वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी की है। जिससे सभी वेंडर्स एक समान दिखेंगे। वहीं इस बार 5 सौ बेड की डॉरमेट्री भी तैयार की जाएगी। बैठक में माघ मेले की समाप्ती के बाद मेला क्षेत्र में शौचालय एवं बिजली की व्यवस्था बरकरार रखी जाएगी, जिससे इसके बाद आने वाले श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article