प्रयागराज

मेमू-विशेष ट्रेनें डायरेक्ट पहुंचाएंगी महाकुंभ, 8 जोड़ी नई गाड़ियों का हुआ इंतजाम; MP के इन शहरों से करें यात्रा

Maha Kumbh Special Trains: महाकुंभ के लिए पश्चिम मध्य रेल 8 जोड़ी विशेष गाड़ियां चला रहा है, जिसकी डिटेल्स सामने आई है। पश्चिम मध्य रेल से ओरिजिनेट होने वाली 'कुल आठ जोड़ी' विशेष रेलगाड़ियों के संचालन से 'कुल मिलाकर 334 फेरों' की सेवाएं महाकुंभ मेले के लिए दी जा रही हैं।

Image

(फाइल फोटो)

Maha Kumbh Special Trains: प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है और इसमें देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लाखों भक्त पहुंच रहे हैं। इन श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराने के लिए रेल प्रशासन अनेक यात्री गाड़ियां चला रहा है। पश्चिम मध्य रेल में भी आठ जोड़ी विशेष रेल गाड़ियां चलाई जा रही हैं जो 334 फेरे करेंगी। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल से शुक्रवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि पश्चिम मध्य रेल से ओरिजिनेट होने वाली 'कुल आठ जोड़ी' विशेष रेलगाड़ियों के संचालन से 'कुल मिलाकर 334 फेरों' की सेवाएं महाकुंभ मेले के लिए दी जा रही हैं।

महाकुंभ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (Maha Kumbh Weekly Special Train)

बताया गया है कि गाड़ी संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह सवा 10 बजे बनारस पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर पौने तीन बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह साढ़े 11 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

महाकुंभ स्पेशल स्पेशल ट्रेन रूट मैप

अन्य गाड़ियों की बात करें तो गाड़ी संख्या 09801-09802 सोगरिया-बनारस-सोगरिया के मध्य स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी 17 जनवरी से 21 फरवरी के दौरान सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार सोगरिया स्टेशन से तथा 18 जनवरी से 22 फरवरी के दौरान सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शनिवार को बनारस स्टेशन से चलेगी। रीवा-मानिकपुर के मध्य मेला स्पेशल ट्रेन चल रही है।

इन स्टेशनों से मिलेंगी ट्रेनें

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08247 मानिकपुर-रीवा अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन, बांदा-कटनी के मध्य अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन, गाड़ी संख्या 01813 बांदा-कटनी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन, कटनी-मानिकपुर के मध्य मेला स्पेशल ट्रेन, गाड़ी संख्या 09015 कटनी-मानिकपुर अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन, गाड़ी संख्या 09016 मानिकपुर-कटनी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन, गाड़ी संख्या 01817 बीना-प्रयागराज छिवकी महाकुंभ मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन, गाड़ी संख्या 01818 प्रयागराज छिवकी-बीना महाकुंभ मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन, बीना-कटनी के मध्य मेला स्पेशल मेमू ट्रेन, गाड़ी संख्या 06603 बीना-कटनी मुडवारा महाकुंभ मेला मेमू अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।

रेल प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 06604 कटनी मुडवारा-बीना महाकुंभ मेला अनारक्षित विशेष मेमू ट्रेन, गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जा रही है। इटारसी-प्रयागराज छिवकी के मध्य संचालित ट्रेन को चुनार स्टेशन तक बढ़ाया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article