प्रयागराज

Maha Kumbh 2025: रेलवे ने प्रयागराज के इन स्टेशनों पर स्थापित किए 30 प्राथमिक चिकित्सा बूथ

प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों में महाकुंभ मेले आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए 30 से अधिक प्राथमिक चिकित्सा बूथ स्थापित किए हैं।

Image

महाकुंभ मेला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले में रेल मार्ग से आ रहे यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए भारतीय रेलवे विभिन्न स्टेशनों पर 30 से अधिक प्राथमिक चिकित्सा बूथ स्थापित किए हैं। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि ये प्राथमिक चिकित्सा बूथ प्रयागराज जंक्शन, नैनी जंक्शन, फाफामऊ, प्रयाग जंक्शन, झूंसी रेलवे स्टेशन, रामबाग रेलवे स्टेशन, छिवकी रेलवे स्टेशन, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 14 बूथ प्रयागराज जंक्शन पर स्थापित किए गए हैं, जबकि नैनी में तीन, छिवकी में तीन, सूबेदारगंज में दो, विंध्याचल में एक, मंकीपुल में एक और संगम कैंप क्षेत्र में एक बूथ स्थापित किया गया है। मालवीय ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों की तैनाती रहेगी और साथ ही वहां आपातकालीन चिकित्सा उपकरण एवं दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। उनके अनुसार वहां प्राथमिक उपचार से लेकर गंभीर मामलों में त्वरित ‘रेफर’ करने की सुविधा होगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article