Holi Festival 2023: सनातन आस्था की पौराणिक महत्व की संवाहक संगम नगरी प्रयागराज सदियों से लोगों के विश्वास का प्रतीक रही है। सनातन धर्म की तीन प्राचीन नदियां इसके वैभव को और भी उज्जवल करती हैं। यहां पर कुंभ का मेला लगता है तो माघ स्नान मेला भी इसके महत्व को और अधिक प्रगाढ करता है। प्रयागराज की ऐतिहासिक विरासत भी किसी से कम नहीं है। मगर इसकी एक और खासियत है, यहां का खानपान जो कि सेहत को वरीयता देता है।
संगम की रेती में बिखरा है स्वाद का खजाना, यही वजह है कि यहां की भोर लजीज व्यंजनों की महक के साथ होती है। प्रयागराज में स्वाद हर गली- चौराहे पर मिलेगा। त्योहारों पर भी यहां आपको अद्भुत पकवान व मिठाइयां चखने को मिलेगी। बहरहाल होली का पर्व नजदीक है और संगम नगरी में इसे लेकर यहां की प्रसिद्ध मिठाइयों की तैयारी चल रही है। चलिए आपको बताते हैं इस पौराणिक शहर के सेहत भरे स्वाद के बारे में।
