प्रयागराज

Covid Update Prayagraj: संगम नगरी में बनें 100 कोविड हेल्प डेस्क, सीएमओ ने लिया जायजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 09:20 PM IST

Covid Update Prayagraj: कोविड की चौथी लहर को लेकर मेले में जांच का दायरा बढ़ाया गया है। यही वजह है कि, संगम के तीरे माघ मेला मैदान में 100 कोविड हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। समूचे मेला क्षेत्र में 18 एंट्री गेट बनाए गए हैं। सभी एंट्री गेट पर 4 सदस्यीय स्वास्थ्य कार्मियों की टीम मौजूद रहेगी। टीम मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं व कल्पवासियों की इंफ्रारेड स्कैनर के जरिए जांच करेगी।

Image

बीच संगम नगरी में इस बार माघ मेला को लेकर बरती जा रही है विशेष सतर्कता (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • माघ मेला मैदान में बनाए गए हैं 100 कोविड हेल्प डेस्क
  • 20 सैंपलिंग व रिस्पांस टीम भी की है गठित
  • स्वास्थ्य विभाग ने 30 एंबुलेंस की गई है तैनात

Covid Update Prayagraj: दुनिया के कई देशों से कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ.7 को लेकर डराने वाली आ रही खबरों के बीच संगम नगरी में इस बार 6 जनवरी से शुरू होने जा रहे माघ मेला को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कोविड की चौथी लहर को लेकर मेले में जांच का दायरा बढ़ाया गया है। यही वजह है कि, संगम के तीरे माघ मेला मैदान में 100 कोविड हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।

कोविड प्रोटाकॉल के तहत किए गए प्रबंध को लेकर प्रयागराज सीएमओ डॉ. अंशु पांडे ने मेला क्षेत्र हेल्थ मैनेजमेंट का निरीक्षण किया। सीएमओ के मुताबिक समूचे मेला क्षेत्र में 18 एंट्री गेट बनाए गए हैं। सभी एंट्री गेट पर 4 सदस्यीय स्वास्थ्य कार्मियों की टीम मौजूद रहेगी। टीम मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं व कल्पवासियों की इंफ्रारेड स्कैनर के जरिए जांच करेगी। इसके अलावा कोविड हेल्प डेस्क में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी देने के अलावा वैक्सीनेशन करेगी। इसके अलवा कई डॉक्टर्स की तैनाती भी की गई है। गौरतलब है कि गत वर्ष माघ मेले में कोरोना के सबसे अधिक संक्रमित मिले थे। जिसे लेकर अब प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य महकमे को कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

मेले में रहेगी 30 एंबुलेंस मौजूद

बता दें कि, माघ मेले की शुरुआत 6 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान से होने जा रही है। संगम नगरी में श्रद्धालु व कल्पवासी जुटने लगे हैं। सीएमओ डॉ. अंशु पांडे के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने सभी सेक्टरों में ट्रेंड स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात किया है। इसके अलावा 20 सैंपलिंग व रिस्पांस टीम भी गठित की गई है। सीएमओ के मुताबिक इस बार मेला क्षेत्र में यदि कोई कोरोना पॉजिटिव पाया जाएगा, तो उसे हेल्थ कार्मिकों की टीम तुरंत मेला क्षेत्र से बाहर निकालकर अस्पताल में दाखिल करवाएगी। इस बार मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 एंबुलेंस तैनात की गई है, जो हर पल तैयार रहेंगी। सीएमओ के मुताबिक, इस बार माघ मेले की पूरी अवधि कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगी। जिसे लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। सभी प्रवेश द्वारों पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए जा चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article