प्रयागराज

Best Place to Visit In Prayagraj: प्रयागराज में वेलेंटाइन डे पर जाएं इन जगहों पर, पार्टनर संग लें फूड और घूमने का मजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 09:35 PM IST

Best Place to Visit In Prayagraj: भारत की 3 प्राचीन व प्रमुख नदियों मोक्ष दायिनी मां गंगा, यमुना व सरस्वती का संगम इस पौराणिक शहर की खूबसूरती को बढ़ा देता है। इतिहास की साक्षी कई पुरानी इमारतें देखने लायक हैं। खुसरो बाग जैसे मकबरे और मस्जिदें इस शहर की गंगा -जमुनी तहजीब का बखान करती हैं। यहां आपको बेहद लजीज स्ट्रीट फूड चखने का मौका भी मिलेगा

Image

इस बार वेलेंटाइन डे पर प्रयागराज के इन खास टूरिस्ट प्लेस की विजिट जरूर करें (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रमुख नदियों का संगम इस पौराणिक शहर की खूबसूरती को बढ़ा देता है
  • खुसरो बाग जैसे मकबरे शहर की गंगा -जमुनी तहजीब का बखान करते हैं
  • यहां आपको बेहद लजीज स्ट्रीट फूड चखने का मौका भी मिलेगा


Best Place to Visit In Prayagraj: प्रयागराज धार्मिक पर्यटन के लिहाज से देश के सबसे प्रमुख शहरों में से एक है। इसके गर्विले इतिहास में पौराणिक कथाओं के समावेश का आकर्षण सैलानियों को यहां आने पर मजबूर करता है। भारत की 3 प्राचीन व प्रमुख नदियों मोक्ष दायिनी मां गंगा, यमुना व सरस्वती का संगम इस पौराणिक शहर की खूबसूरती को बढ़ा देता है। इसके अलावा भी इतिहास की साक्षी कई पुरानी इमारतें देखने लायक हैं।

गौरतलब है कि खुसरो बाग जैसे मकबरे और यहां मौजूद कई मस्जिदें इस शहर की गंगा -जमुनी तहजीब का बखान करती हैं। अगर आप वेलेंटाइन डे के मौके पर किसी अद्भुत टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर अपनी पार्टनर को ले जाने का प्लान कर रहे हैं तो प्रयागराज से बेहतर कोई दूसरी पर्यटक स्थली हो ही नहीं सकती। यहां आपको अपने प्यार के पलों को संजोने के लिए बेहद खूबसूरत सैरगाह देखने को मिलेगी। यहां आपको बेहद लजीज स्ट्रीट फूड चखने का मौका भी मिलेगा

मुगलई वास्तुकला की बेजोड़ नजीर खुसरो बाग

प्रयागराज के लुकरगंज इलाके में स्थित, खुसरो बाग सैलानियों को आकर्षित करता है। इसके निर्माण में आपको मुगलई वास्तुकला दिखेगी। खुसरो बाग में उस समय के 3 बेहतरीन डिजाइन किए गए बलुआ पत्थर के मकबरे हैं। जो कि शाह बेगम, खुसरो मिर्जा और निथार बेगम सहित मुगलों के राजघरानों को खिराजे तहसीम पेश करते हैं। बताया जाता है कि, ये सभी अकबर के बेटे जहांगीर से संबंधित थे। खुसरो बाग की सबसे खूबसूरत एक और खासियत है यहां मौजूद अमरूदों और गुलाब के कई बेहतरीन किस्मों से सजे बाग। यह प्रयागराज में घूमने के लिए प्रसिद्ध स्थानों में से एक है।

नाश्ते का शहर है संगम नगरी

वेलेंटाइन डे के मौके पर आपके पार्टनर संग घूमने के साथ ही आपको यहां हर गली चौराहे पर लजीज स्ट्रीट फूड एंजाॅय करने का मौका मिलेगा जो आपके सेलिब्रेशन को दोगुना कर देगा। बता दें कि, यहां आपको सौंधी महक व हींग के तड़के वाली सब्जी -कचैरी, मक्खन से लबरेज लस्सी, ताजा खोये के देशी घी में बने गरमा गरम गुलाब जामुन, मसाला चुरमुरा तो हर गली चौराहे पर मिल जाएगा इसके अलावा स्पाइसी छोले समोसे आपके मुंह का जायका बदल देंगे।

अकबर ने बनवाया था किला

मुगल सम्राट अकबर इलाहबाद से बहुत प्रभावित था। यही वजह थी कि 1583 ईस्वी में मुगल शैली में यहां पर अकबर ने किले का निर्माण करवाया। आज भी ये किला इस शहर के गर्विले इतिहास की गाथाएं अपने में समेटे है। इतिहास के जानकार बताते हैं कि, दरअसल अकबर ने हिंदू आस्था के प्रतीक बरगद के विशालकाय पेड़ को कवर करने के लिए किला बनवाया था। इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के रूप में वर्गीकृत किया है व सैलानियों के लिए इसके अंदरूनी हिस्से का रखरखाव करता है। किले के कुछ हिस्सों में शिलालेख लगे हैं जो इसके इतिहास का प्रमाण हैं। यह प्रयागराज में घूमने की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article