शहर

पंजाब में पेट्रोल डीजल की किल्लत, पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र; की ये अपील

चिट्ठी में लिखा है कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ज्यादा समस्या आ रही है जबकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड कुछ हद तक फिर भी सही सप्लाई दे रहा है।

Image

पंजाब में पेट्रोल डीजल की किल्लत, पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र; की ये अपील

पंजाब में पेट्रोल और डीजल की किल्लत अब सामने आने लगी है। पेट्रोल और डीजल की किल्लत का खुलासा खुद पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने किया है। इसको लेकर खुद पंजाब पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। एसोसिएशन ने पंजाब सरकार से अपील की है कि वो इस मामले में हस्तक्षेप करें और तेल कंपनियों को तेल की पूरी सप्लाई सुनिश्चित करने के आदेश दें। तेल की कम सप्लाई को लेकर पंजाब के पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई में कमी आई है जिससे दिक्कत आ रही है।

चिट्ठी में लिखा है कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ज्यादा समस्या आ रही है जबकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड कुछ हद तक फिर भी सही सप्लाई दे रहा है। सरकार द्वारा नई लाई गई नीति "कैश एंड कैरी" के तहत डीलर्स ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को एडवांस पेमेंट कर रहे हैं मगर फिर भी समय पर पेट्रोल और डीजल की पूरी सप्लाई नहीं मिल रही है।कई पंपों पेट्रोल डीजल खत्म हो रहा है।

सप्लाई में कमी के चलते काम के घंटों में कमी आई है। आमतौर पर रविवार को भी काम होता है मगर मौजूदा परिस्थितियों में छुट्टियों में पेट्रोल पंप बंद रखने पड़ रहे हैं। इससे जनता में अफरा तफरी फैल रही है खासकर के किसानों में चिंता ज्यादा है। इसके चलते ज्यादा संख्या में लोग पेट्रोल पंपों पर ईंधन लेने के लिए आ रहे हैं। एसोसिएशन ने मुख्य सचिव से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को उचित सप्लाई देने के निर्देश देने की अपील भी की है।

पंजाब पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव मंजीत सिंह ने कहा सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को आ रही है इस वक्त पंजाब में बुआई का सीजन शुरू होने वाला है किसानों को डीजल की जरूरत है लेकिन हम ज्यादा डीजल नहीं दे पा रहे हैं।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article