शहर

Petrol Price Hike: कीमतें बढ़ने के बाद UP में 12 प्रमुख शहरों में पेट्रोल, डीजल और CNG के ताजा दाम

आज देश में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के टॉप 12 शहरों में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम कितने हैं, चलिए जानते हैं -

Image

कीमतें बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश के 12 प्रमुख शहरों में क्या हैं पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम

Petrol Price Hike: आज देशभर में ईंधन यानी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ने की आशंका तो काफी समय से थी, लेकिन आज वह आशंका सच में परिवर्तित हो गई। खासतौर पर अमेरिका-ईरान युद्ध और होर्मूज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से वैश्विक सप्लाई चेन पर काफी असर पड़ा है। इससे दुनियाभर में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़े हैं।

भारत में आज यानी 15 मई को पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में 3.14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। जबकि सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं।

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने की खबर सुनकर आप भी सबसे पहले यही जानना चाहते होंगे कि आपके शहर में इनका अब नया रेट क्या है। अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो यूपी के कुछ प्रमुख शहरों में कीमतें बढ़ने के बाद पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम की पूरी लिस्ट हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में वैट (VAT) और परिवहन शुल्क के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखा जा सकता है। कीमतें बढ़ने के बाद पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम (New Petrol Prices) की पूरी लिस्ट यहां नीचे टेबल में देखें। इस टेबल में दिए गए दामों में टैक्स के चलते कुछ पैसों का अंतर हो सकता है -

शहरउत्पादताजा कीमत
आगरापेट्रोल97.5
डीजल90.56
CNG95.75
अलीगढ़पेट्रोल97.84
डीजल90.94
CNG91
प्रयागराजपेट्रोल97.65
डीजल90.77
CNG93
बरेलीपेट्रोल97.79
डीजल90.9
CNG98
गाज़ियाबादपेट्रोल97.69
डीजल90.79
CNG100.9
गोरखपुरपेट्रोल97.89
डीजल91.03
CNG92.5
ग्रेटर नोएडापेट्रोल97.79
डीजल90.91
CNG79.7
कानपुरपेट्रोल97.44
डीजल90.49
CNG94.5
लखनऊपेट्रोल97.69
डीजल90.8
CNG95.75
मेरठपेट्रोल97.49
डीजल90.55
CNG86.05
मुरादाबादपेट्रोल98.16
डीजल91.32
CNG91.5
वाराणसीपेट्रोल98.53
डीजल91.7
CNG87.67

पूरे देश के साथ ही इन सभी शहरों में भी बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। अब अगर आप पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने जाएंगे तो आपसे यही कीमतें वसूली जाएंगी। बता दें कि पिछले दो दिनों में देश की दो बड़ी दूध कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने अपने दूध के दामों में भी 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। अब पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी पर पड़ना तय है। सभी कीमतें mypetrolprice.com से ली गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

यूपी की राजनीति में अखिलेश बनाम योगी, 2027 चुनाव की दिखने लगी आहट; 'टोटी चोर' से 'सियासी हिंदू' तक पहुंची बात

यूपी की राजनीति में अखिलेश बनाम योगी, 2027 चुनाव की दिखने लगी आहट; 'टोटी चोर' से 'सियासी हिंदू' तक पहुंची बात

DRI नागपुर का बड़ा एक्शन, टोल प्लाजा पर 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा बरामद, ट्रक में केबिन से लेकर छत तक भरा था तस्करी का सामान

DRI  नागपुर का बड़ा एक्शन, टोल प्लाजा पर 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा बरामद, ट्रक में केबिन से लेकर छत तक भरा था तस्करी का सामान

Times Now Navbharat Explainer: संकरी गलियां, अवैध बेसमेंट और कागजी NOC... 6 साल में आग ने ली 543 जानें; जानिए क्यों दिल्ली में फेल हो जाता है फायर सेफ्टी सिस्टम

Times Now Navbharat Explainer: संकरी गलियां, अवैध बेसमेंट और कागजी NOC... 6 साल में आग ने ली 543 जानें; जानिए क्यों दिल्ली में फेल हो जाता है फायर सेफ्टी सिस्टम

लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने भी लौटाई सुरक्षा, आवास से सुरक्षाकर्मियों को भेजा वापस; गिरिराज सिंह और पप्पू यादव की आई प्रतिक्रिया

लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने भी लौटाई सुरक्षा, आवास से सुरक्षाकर्मियों को भेजा वापस; गिरिराज सिंह और पप्पू यादव की आई प्रतिक्रिया

बिहार के बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह दोषी करार, हर्ष फायरिंग मामले में दिल्ली की अदालत का बड़ा फैसला

बिहार के बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह दोषी करार, हर्ष फायरिंग मामले में दिल्ली की अदालत का बड़ा फैसला