शहर

Bihar Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़े, जानें बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर समेत आपके शहरों में क्या हैं नई कीमतें

Bihar Petrol Diesel CNG Price List: 15 मई 2026 को भारत में पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतें बढ़ गईं। बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर में ईंधन के नए दाम और वैश्विक ऊर्जा संकट का असर जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Image

पटना से पूर्णिया तक के नए रेट्स देखें

Photo : Times Now Digital

Bihar Petrol Diesel Price Hike: शुक्रवार की सुबह देशवासियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 15 मई को सरकार ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी (CNG) की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में उपजे तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में आई अस्थिरता का सीधा असर अब भारतीय आम आदमी की जेब पर दिखने लगा है और पहले से जताई जा रही आशंका और सारी मानसिक तैयारी धरी रह गई है।

देशभर में पेट्रोल-डीजल 3.14 और CNG 2 रुपये महंगी

देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में औसतन 3.14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, परिवहन के सस्ते विकल्प के रूप में जानी जाने वाली सीएनजी (CNG) की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिसके कारण तेल कंपनियों के लिए पुरानी कीमतों पर आपूर्ति जारी रखना मुश्किल हो गया था।

बिहार के प्रमुख शहरों में आज के भाव (15 मई 2026)

अब ऐसे में आइए जानते हैं बिहार के कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल और CNG के नई कीमतें क्या हैं। हालांकि, अलग-अलग शहरों में वैट (VAT) और परिवहन शुल्क के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखा जा सकता है। प्रमुख शहरों की स्थिति इस प्रकार है:

शहरउत्पाद (Product)नई कीमतें (₹)
पटनापेट्रोल108.22
डीजल95.09
CNG87.9
गयापेट्रोल109.31
डीजल96.11
CNG92.5
मुजफ्फरपुरपेट्रोल108.91
डीजल95.71
CNG93
दरभंगापेट्रोल108.92
डीजल95.72
CNG94.5
भागलपुरपेट्रोल109.15
डीजल95.94
CNG93
पूर्णियापेट्रोल110.17
डीजल96.89
CNG93
बेगूसरायपेट्रोल107.93
डीजल94.8
CNG88.5
सीवानपेट्रोल109.69
डीजल96.46
CNG96
कटिहारपेट्रोल109.74
डीजल96.49
CNG93
मुंगेरपेट्रोल108.45
डीजल95.28
CNG93

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

ईंधन की कीमतों में इस अचानक उछाल के पीछे मुख्य रूप से पश्चिम एशिया का संघर्ष जिम्मेदार है। होर्मुज जलडमरूमध्य, जहां से दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल गुजरता है, वहां नाकेबंदी जैसी स्थिति बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने से भारत जैसे तेल आयातक देशों पर वित्तीय दबाव बढ़ गया है। केंद्र सरकार और विशेषज्ञों ने पहले ही ऊर्जा बचाने की अपील शुरू कर दी है।

आम आदमी पर प्रभाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी से न केवल आवागमन महंगा होगा, बल्कि माल ढुलाई की लागत बढ़ने से फल, सब्जी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी तेजी आने की आशंका है। सीएनजी की बढ़ती कीमतों से ऑटो और टैक्सी चालकों का बजट भी बिगड़ना तय है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article