पटना

'हिंदू होने का किसको चाहिए सर्टिफिकेट...', मीसा भारती बोलीं- राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं

Bihar Politics: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी और राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि आज हम सभी लोगों ने नहाने के बाद गंगा जल का छिड़काव किया है। हम लोगों का कुंभ जाना संभव नहीं है, क्योंकि भारी संख्या में देश-विदेश से लोग कुंभ स्नान के लिए आते हैं...

Image

राजद सांसद मीसा भारती (फोटो साभार: @MisaBharti)

Photo : Twitter

Bihar Politics: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। इस बीच, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती का एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि हिंदू होने का सर्टिफिकेट किसको चाहिए...

मीसा भारती ने जताई नाराजगी

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में राजद सांसद मीसा भारती ने 'हिंदू विरोधी विपक्ष' वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी लोगों ने नहाने के बाद गंगा जल का छिड़काव किया है। हम लोगों का कुंभ जाना संभव नहीं है, क्योंकि भारी संख्या में देश-विदेश से लोग कुंभ स्नान के लिए आते हैं... हिंदू होने का सर्टिफिकेट किसको चाहिए और कौन सर्टिफिकेट बांट रहा है।

राजद सांसद ने कहा कि हिंदू धर्म में बपचन से हम लोग यही देखते आए हैं कि खरमास के बाद 14 तारीख को लोग आज नया साल मानते हैं और फसल कटती है। बहुत जगह अलग-अलग नाम से त्योहार मनाया जाता है...

क्या बिहार में होगा खेला?

क्या बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले खेला होने वाला है? ऐसा इसलिए पूछा जा रहा है, क्योंकि मीसा भारती ने इशारों-इशारों में बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है... हालांकि, उन्होंने पहले यह जरूर कहा कि बिहार में बहुत उलटफेर हुआ है। ऐसे में मुझे यह नहीं लग रहा है।

उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है, लेकिन इस विषय पर कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी। आज से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। हम सब हिंदू हैं। खरमास आज से समाप्त होने के बाद शादी-ब्याह भी शुरू हो जाएंगे...

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article