पटना

Muzaffarpur: शादी में आए वीडियोग्राफर को दूल्हे की बहन से हुआ प्यार, बारात निकलने से पहले दोनों फरार

बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी में आए एक वीडियोग्राफर दूल्हे की बहन के साथ भाग गया। लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : BCCL

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां शादी में आए वीडियोग्राफर दूल्हे की बहन के साथ फरार हो गया। इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पिता ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के अनुसार, यह घटना मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने की है, जहां लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। लड़की के पिता ने बताया कि चार मार्च को उनकी पुत्री घर से बाजार गई थी, उसके बाद से वह घर नहीं लौटी है।

लड़की के साथ वीडियोग्राफर फरार

बता दें कि चार मार्च को एक युवक की शादी होने वाली थी। युवक (दूल्हा) के जीजा ने अपने गांव से वीडियोग्राफर को बुलाया था, जिसे शादी को कवर करना था, लेकिन बारात निकलने से पहले ही वह गायब हो गया। इधर, दूल्हे की बहन ने घर में बताया कि उसे बाजार में कुछ काम है और वह बाजार चली गई, लेकिन वह घर नहीं लौटी।

दूल्हे के जीजा ने खोली पोल

लड़की के घर नहीं लौटने से घरवाले परेशान होते रहे और दो दिनों तक कोई पता नहीं चला। इसी बीच, दूल्हे के जीजा ने बताया कि उसके गांव से आए वीडियोग्राफर ही लड़की को लेकर फरार हो गया है। इसके बाद यह बाद लड़की के घरवालों को पता चली।

वीडियोग्राफर के खिलाफ शिकायत

लड़की के पिता ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उन्हें लोगों के हवाले से पता चला है कि उनके बेटे की शादी में आया वीडियोग्राफर ही उनकी बेटी के साथ फरार हो गया है। उन्होंने वीडियोग्राफर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। शिकायत में युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि अभी हम जांच में जुटे हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article