पटना

Vande Bharat Express in Patna: 16 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पटना होकर चलेगी, 155 किमी स्पीड लायक पटरी तैयार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2022, 05:55 PM IST

Route of Vande Bharat Express: रेल यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। दिल्ली-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होना है। यह एक्सप्रेस ट्रेन पटना होकर चलेगी। ऐसे में पटना समेत आसपास के कई शहरों और जिलों के लोगों को इस ट्रेन से सफर करने का मौका मिलेगा। ट्रेन के परिचालन को लेकर पटरी की क्षमता बढ़ा दी गई है। बहुत जल्द ट्रेन परिचालन के लिए ट्रायल किया जाएगा।

Image

पटना होकर गुजरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर पटना जंक्शन के रास्ते हावड़ा तक जाएगी मेन लाइन
  • दिल्ली-हावड़ा रूट पर 60 किलोग्राम की पटरी डाली गई
  • रेलवे बोर्ड से इस रेल खंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल की जल्द ली जाएगी अनुमति

Patna Rail News: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन पटना होकर होगा। यह ट्रेन दिल्ली से हावड़ा तक परिचालित की जानी है। ऐसे में वंदे भारत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए पटना जंक्शन होकर गुजरेगी। यह ट्रेन हावड़ा तक जानी है और इसी रफ्तार को देखते हुए नई पटरी बिछाई गई है। रेलवे ने 56 किलोग्राम की पटरी हटाकर सभी जगहों पर 60 किलोग्राम की पटरी बिछा दी है।

नई पटरी पर अब रेलवे बोर्ड से बहुत जल्द ट्रायल की अनुमति ली जानी है। इसके लिए रेल अधिकारियों द्वारा मंथन किया जा रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस का नई पटरियों पर ट्रायल सफल हो गया तो इस रूट पर परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

अभी ट्रेनों की रफ्तार 130 किमी, वंदे भारत 155 किमी की रफ्तार से चलेगी

दिल्ली-पंडित दीनदयाल जंक्शन वाया पटना जंक्शन रूट पर सभी तरह की ट्रेनों की रफ्तार अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे है। वहीं, नई पटरी बिछने के बाद इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार 155 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। इतनी अधिक रफ्तार होने के कारण पुल-पुलिया पर बिछी हुई पटरी से जोर की आवाज और ज्यादा कंपन न हो, इसलिए इन जगहों पर पटरियों को मजबूत किया जा रहा है। बता दें, नदी और बड़े पुल से गुजरते वक्त ट्रेनों की स्पीड कम हो जाती है, जिसे ध्यान में रखकर अधिकारियों द्वारा इन जगहों पर पटरियों को विशेषकर मजबूत बनवाया जा रहा है।

पटना जंक्शन पर होगा ठहराव, दानापुर और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर निर्णय नहीं

वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव पटना जंक्शन पर निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन पटना जंक्शन से ही खुलनी है। फिलहाल रेलवे बोर्ड ने यह तय नहीं किया है कि, वंदे भारत दानापुर स्टेशन और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर भी रुकेगी या नहीं। हालांकि ट्रेन की स्पीड बहुत अधिक होने की वजह से इन दोनों स्टेशनों पर इसके ठहराव की संभावना बहुत कम है। ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। सुरक्षा के सभी इंतजाम होंगे। ट्रेन के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। ताकि इस पर सवार होने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा सके। एक कर्मचारी सभी कैमरों को कंट्रोल करेगा। ऐसे में कोई असामाजिक तत्व या अपराधी ट्रेन में सवार होगा तो उसका फुटेज कैद हो जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'