Patna Police: पटना की दीघा निवासी महिला ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ित करने को लेकर महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई हुई है। इस पर महिला थाने में दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। यहां काउंसिलिंग के दौरान दोनों परिवार एक-दूसरे की बात मानने को राजी नहीं हुए। महिला थाने के अंदर ही दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों परिवारों में जमकर गाली-गलौज हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग महिला थाने के बाहर निकल गए, जिसके बाद जमकर मारपीट हुई।
शिकायत करने वाली महिला का भाई भी आया हुआ था। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा पद पर कार्यरत है। इसने वर्दी में ही अपनी बहन के ससुराल वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि, दारोगा ने बहन के ससुराल की कई महिलाओं के साथ मारपीट की। इसमें एक लड़की को आंख के पास गंभीर चोटें आईं हैं।
