पटना

Patna Rail News: दीपावली और छठ पर पटना आने में नहीं होगी दिक्कत, 28 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 04:54 PM IST

Indian Railway: त्योहारों को लेकर राजधानी पटना आने और यहां से वापसी के लिए रेलवे ने पूजा स्पेशल कई ट्रेनों का शिड्यूल जारी कर दिया है। दिल्ली समेत कई शहरों के लिए ट्रेनें पटना से रवाना होंगी और अलग-अलग शहरों से ट्रेनें पटना पहुंचेंगी।

Image

इस दीपावली-छठ पटना आने में नहीं होगी दिक्कत

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 28 पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा
  • 15 अक्टूबर से सात नवंबर तक परिचालित की जाएंगी ट्रेनें
  • पटना के अलावा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, आरा, बक्सर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी रुकेंगी ट्रेनें

Railway News: दिल्ली समेत अन्य शहरों से दीपावली (Diwali)और महापर्व छठ (Chhath Puja 2022) पर काफी संख्या में लोग पटना (Patna) समेत बिहार के अन्य जिलों में आते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों (Special Train) के परिचालन का निर्णय लिया है। दशहरा पर्व पर पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया था। अब दीपावली और छठ को लेकर 28 अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है।

रेलवे की अधिसूचना

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पूजा स्पेशल ट्रेनें 15 अक्टूबर से 7 नवंबर तक परिचालित की जाएंगी। ये ट्रेनें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, आरा, बक्सर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, सीवान समेत कई स्टेशनों पर रुकेंगी। इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है।

पूजा स्पेशल 15 अक्टूबर से चलेगी

सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार के मुताबिक 03255 पटना-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 15 अक्टूबर से सात नवंबर तक हर दिन पटना से सुबह 10 बजे से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11.40 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। 03256 आनंद विहार टर्मिनस-पटना पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर से 8 नवंबर तक आनंद विहार टर्मिनस से रात 1 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2.45 बजे पटना पहुंच जाएगी। इसी तरह 04072 दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल 21 और 29 अक्टूबर को दिल्ली से रात 12.05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3.45 बजे पटना पहुंच जाएगी।

पटना-दिल्ली पूजा स्पेशल दो दिन परिचालित होगी

पटना-दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन नंबर 04071 इस माह 21 और 29 तारीख को परिचालित की जाएगी। ट्रेन उक्त तिथियों में पटना से शाम 6.45 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 10.20 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। 28 अक्टूबर को 04018 दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन दिल्ली से रात 12.05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3.45 बजे पटना पहुंचेगी। 28 अक्टूबर को ही 04017 पटना-दिल्ली पूजा स्पेशल पटना से शाम 6.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन फिर 10.20 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

इन ट्रेनों का भी किया जाएगा परिचालन

04058 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल, 04034 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल, 04060 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल, 04016 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल, 04048 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल, 04068 नई दिल्ली-सहरसा पूजा स्पेशल, 04028 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर, 04022 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल, 04062 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल, 04064 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article