पटना

बिहार में 10 IPS अधिकारियों का तबादला, तिरहुत भेजे गए 'सिंघम' शिवदीप लांडे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 01:48 PM IST

Bihar IPS Transfer: शिवदीप को तिरहुत प्रमंडल, बर्मन को छपरा का पुलिस उप महानिरीक्षक, मनोज को सहरसा का डीआईजी, विकास कुमार को पूर्णिया का पुलिस महानिरीक्षक और बाबूराम को मिथिलांचल का उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

Image

बिहार में पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए।

Photo : BCCL

Bihar IPS Transfer: बिहार में बुधवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। राज्य में एक साथ 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। गरिमा मलिक को पटना का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सुनील कुमार अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा बनाए गए हैं। जबकि विनय कुमार पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा बनाया गया है। इनके अलावा जिन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली हैं उनके नाम शिवदीप लांडे, विकास बर्मन, मनोज कुमार, विकास कुमार और बाबूराम हैं।

बाबूराम बने मिथिलांचल के उप महानिरीक्षक

शिवदीप को तिरहुत प्रमंडल, बर्मन को छपरा का पुलिस उप महानिरीक्षक, मनोज को सहरसा का डीआईजी, विकास कुमार को पूर्णिया का पुलिस महानिरीक्षक और बाबूराम को मिथिलांचल का उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

सीओ की तबादले की भी तैयारी

रिपोर्टों के अनुसार बिहार में बड़े पैमाने पर सीओ के तबादले की तैयारी हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सूची तैयार कर ली है। फाइल मुख्यमंत्री सचिवालय भेजी गई है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही तबादले का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

ज्यादातर अधिकारियों का प्रमोशन हुआ

तबादला होने वाले ज्यादातर अधिकारियों का प्रमोशन हाल ही में हुआ है। बीते दिनों शिवदीप लांडे, गरिमा मलिका को आईजी पद पर प्रमोट किया गया। राशिद जमां को भी डीआईजी बनाया गया। इन अधकारियों को प्रोन्नत का लाभ एक जनवरी से मिला है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!