पटना

Bihar News: 'गरीबों को लूटने वाले हैं तेजस्वी यादव' बोले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

Nityanand Rai on Tejashwi Yadav: नित्यानंद राय ने रविवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि वह गरीबों के खून और पसीने की कमाई को लूटते हैं। कभी जमीन घोटाला करते हैं, कभी नौकरी के बदले जमीन लिखवा लेते हैं और नौकरी भी नहीं देते हैं।

Image

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

Nityanand Rai on Tejashwi Yadav: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय नित्यानंद राय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि बिहार में बाढ़ के समय पैसा नहीं मिला। लेकिन बिहार और केंद्र सरकार ने बाढ़ के दौरान जिस तत्परता से काम किया है, यह एक बड़ा उदाहरण है। जब राजद की सरकार थी, तब पैसों का तो घोटाला हुआ ही, बच्चों का दूध जो आया था, वह भी छीन लिया गया था। नन्हें बच्चों के दूध का घोटाला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीतामढ़ी में बच्चे दूध के बिना मर गए थे। इस महापाप की जिम्मेदार राजद है।

उन्होंने कहा, 'तेजस्वी यादव आपने अपने माता-पिता से जो संस्कार सीखा है, उसी संस्कार के कारण आप बिहार को अपमानित कर रहे हैं। आज जो बिहार विकास के रास्ते पर है, उसे आप फिर लुटेरों, गुंडों को सौंपने की साजिश कर रहे हैं। इसे बिहार के लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते।'

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विषय में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि उन्होंने बिहार और पूर्वांचल के लोगों का बार-बार अपमान किया है। दिल्ली के चुनाव में इस बार जनता जवाब देगी। केजरीवाल को समर्थन देने को लेकर तेजस्वी यादव को भी उन्होंने कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बिहार की जनता आपको भी देख रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article