पटना

Patna: BPSC TRE-4 को लेकर फिर सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी, 1.20 लाख सीटों पर बहाली की मांग

पटना में शुक्रवार को BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) को लेकर अभ्यर्थी एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। पटना कॉलेज से बड़ी संख्या में उम्मीदवार मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करते हुए निकले, जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार चौथे चरण की भर्ती में कम से कम 1.2 लाख पदों पर बहाली का विज्ञापन जारी करे।

Image

आंदोलन करते छात्र

Photo : Times Now Digital

Patna Student Protest: पटना में शुक्रवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE-4) को लेकर अभ्यर्थियों ने एक बार फिर से बड़ा आंदोलन छेड़ दिया। पटना कॉलेज से भारी संख्या में कैंडिडेट्स मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने निकले। उनकी मुख्य मांग है कि सरकार चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में कम से कम 1 लाख 20 हजार सीटों पर बहाली का विज्ञापन जारी करे।

पुलिस-प्रदर्शनकारियों में तनाव

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोकने की कोशिश की जा रही है। पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। अभ्यर्थी CM हाउस घेराव के लिए निकले हैं।

अभ्यर्थियों का आक्रोश

अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है। पहले घोषणा की गई थी कि चौथे चरण में 1 लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती होगी। लेकिन हाल ही में शिक्षा मंत्री ने बयान दिया कि केवल 26,000 से अधिक पदों पर ही बहाली होगी। इससे प्रदेश भर के कैंडिडेट्स नाराज हैं और आंदोलन का रुख अख्तियार कर चुके हैं।

योग्य उम्मीदवारों के लिए अवसर की कमी

प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों का कहना है कि बिहार में शिक्षकों की भारी कमी है और लाखों योग्य अभ्यर्थी बेरोजगार हैं। ऐसे में केवल 26 हजार पदों पर भर्ती निकालना युवाओं के साथ अन्याय है। उनका कहना है कि अगर सरकार अपने वादे पर कायम नहीं रहती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इसके पहले भी हुए थे प्रदर्शन

इससे पहले 9 सितंबर को भी पटना की सड़कों पर हजारों अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया था। उस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी और हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। अभ्यर्थियों ने साफ कहा है कि जब तक TRE-4 में 1 लाख 20 हजार से अधिक पदों की बहाली का विज्ञापन जारी नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article