पटना

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर बरसे पत्थर, मवेशी की मौत बनी वजह; ट्रेन पर पथराव से दहले यात्री

बिहार के भागलपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक मवेशी आ गया। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रेन पर पथराव किया। जिससे ट्रेन को नुकसान हुआ है, हालांकि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। ट्रेन पर पथराव की सूचना के बाद डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

vande bharat train

वंदे भारत ट्रेन (फाइस फोटो)

Stone Pelting on Vande Bharat Train: बिहार में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। शनिवार को भागलपुर-दुमका रेलखंड पर चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में एक मवेशी आ गया। जिससे गुस्साए लोगों ने पर ट्रेन पर पथराव किया। जिससे ट्रेन में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कुछ खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। लेकिन किसी यात्री को चोट नहीं आई है।

वंदे भारत ट्रेन शनिवार को भागलपुर से अपने निर्धारित समय दोपहर 3:05 बजे रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन क हाट पुरैनी और टिकानी के बीच पहुंचने पर एक पशु उसकी चपेट में आ गया। इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने ट्रेन को निशाना बनाया। ट्रेन पर पथराव होने से ट्रेन के यात्री भयभीत हो गए। इस हमले में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि पथराव की वजह से सी-7 कोच के 41 और 42 नंबर सीट के क्षतिग्रस्त हुए हैं।

डीआरएम ने दिए जांच के आदेश

डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने इस घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि टिकानी के आसपास ट्रेन पर पथराव की सूचना मिली है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बता दें कि ऐसी ही एक घटना अप्रैल में भी घटना हुई थी। जिसमें रेलवे ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की थी। एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद ने कहा कि पटरी पर जानवरों को ले जाना दंडनीय कार्य है, इसके खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद ऐसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari
Pooja Kumari Author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article