पटना

JDU विधायक दल के नेता बने नीतीश, बिहार BJP विधायक दल ने सम्राट चौधरी को नेता तो विजय सिन्हा को चुना उप नेता, बने रहेंगे दोनों Dy CM?

Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना लिया है।

Image

भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना है वहीं विजय सिन्हा सदन में उपनेता होंगे (फोटो:canva)

Bihar News: बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। पटना में नई सरकार के गठन से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से ठीक पहले भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना है वहीं विजय सिन्हा सदन में उपनेता होंगे।माना जा रहा है कि भाजपा द्वारा चुना गया विधायक दल का नेता अब उपमुख्यमंत्री पद का प्रमुख चेहरा होगा।

इस घोषणा से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बिहार में 20 नवंबर को नए मुख्यमंत्री पटना के गांधी मैदान में शपथ लेंगे। जिसकी तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है।

भाजपा विधानमंडल की बैठक पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'सम्राट चौधरी को निर्वाचित करने का प्रस्ताव किया और भारती जनता पार्टी के विधायक दल ने सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुनने का समर्थन किया है। उन्होंने हमारे उपमुख्यमंत्री के रूप में शानदार काम किया है। उन्होंने कहा कि विजय कुमार सिन्हा बहुत ही वरिष्ठ नेता है। उनके नाम का भी प्रस्ताव आया है और सर्वसम्मति समर्थन मिला। मैं सम्राट चौधरी को विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उप नेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नाम का ऐलान करता हूं।'

JDU विधायक दल ने नीतीश को अपना नेता चुन लिया

वहीं JDU विधायक दल ने नीतीश को अपना नेता चुन लिया है विधायक दल की बैठक के बाद जदयू ने नीतीश कुमार को अपना नेता चुन लिया है। JDU के विधायक दल का नेता चुनने के लिए सीएम नीतीश के आवास पर बैठक शुरू हुई। इस दौरान वहां जदयू के सारे 85 विधायक मौजूद थे। इन सभी विधायकों ने इस बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया।

वहीं बुधवार शाम NDA की बैठक होगी जिसमें NDA विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस बैठक में एनडीए घटक दल के सभी 202 नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहेंगे साथ ही नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा आदि भी मौजूद रहेंगे।

वहीं 20 नवंबर को नीतीश कुमार एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे जिसमें पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजन लाल शर्मा समेत कई नेताओं को शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article