पटना

Banka News: पति की दूसरी शादी से नाराज पहली पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर दी खौफनाक सजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Saijpur Banka News Today (बांका जिले की बड़ी खबर): बांका जिले के सैजपुर गांव में भिखारी दास की उसकी पहली पत्नी चंपा देवी और उसके प्रेमी मनोज पासवान ने मिलकर हत्या कर दी। दूसरी शादी से नाराज चंपा ने बदले की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। भिखारी का शव ओढ़नी नदी में मिला। पुलिस ने चंपा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मनोज फरार है।

Image

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

Photo : Times Now Digital

Banka News: बिहार के बांका जिले के सैजपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। गांव के निवासी 45 वर्षीय भिखारी दास की निर्मम हत्या उसकी पहली पत्नी चंपा देवी और उसके प्रेमी मनोज पासवान ने मिलकर कर दी। भिखारी दास की दूसरी शादी से नाराज पहली पत्नी चंपा ने मन में बदले की आग पाल रखी थी।

जानकारी के अनुसार, चंपा देवी पहले भी मनोज पासवान के साथ रिश्ते में थी और दो साल पहले वह उसके साथ भाग गई थी। भिखारी ने उसके लौटने पर दो कट्ठा जमीन दी थी, लेकिन हाल ही में वह फिर से अपने मायके से लौट गई थी। भिखारी टेंट-शामियाना का काम करता था और अपनी दूसरी पत्नी के साथ सैजपुर में रह रहा था। एक महीने पहले ही भिखारी को चंपा और मनोज की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई थी।

रविवार सुबह जब भिखारी दास ओढ़नी नदी की ओर गया, तो वह वापस नहीं लौटा। कुछ समय बाद उसका शव उसी नदी में मिला, जिस पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे। पुलिस को सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंपा गया।

भिखारी के पिता भुटकू दास ने चंपा देवी और मनोज पासवान के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने चंपा देवी को गिरफ्तार कर लिया है और मनोज की तलाश जारी है। यह घटना प्रेम, धोखे और प्रतिशोध की एक भयावह मिसाल बन गई है, जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article