पटना

बिहार में ट्रेन से लापता हुए सरकारी अफसर, अपहरण की आशंका; जानें पूरा मामला

बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने ग्रामीण विकास पदाधिकारी को ट्रेन से उतार दिया। इसके बाद सरकारी अधिकारी के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीण विकास पदाधिकारी की तलाश शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Bihar Crime News: बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इसी बीच बदमाशों ने पटना के खुसरूपुर स्टेशन पर सोमवार को एक ग्रामीण विकास पदाधिकारी को ट्रेन से उतार लिया। अधिकारी के परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ट्रेन से बदमाशों ने उतारा

बताया जा रहा है कि नव चयनित ग्रामीण विकास पदाधिकारी दीपक कुमार पाठक सोमवार को पूर्णिया-हटिया कोसी एक्सप्रेस से गया जा रहे थे। इसी दौरान खुसरूपुर स्टेशन पर कुछ बदमाशों ने उन्हें ट्रेन से उतार लिया।

फोन करके परिजनों को दी सूचना

उनके परिजनों के मुताबिक, जब अपराधियों ने उन्हें ट्रेन से उतारा तो दीपक प्लेटफॉर्म से खेत की ओर भागने लगे थे। भागने के दौरान फोन से उन्होंने घरवालों को इसकी सूचना दी। इसके थोड़ी ही देर के बाद फोन कट गया और फोन स्विच ऑफ हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

परिजनों ने खुसरूपुर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस इस मामले में अभी खास कुछ बता नहीं रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दीपक कुमार पाठक बेगूसराय जिले के अंबा गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।

इनपुट- आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें