पटना

'BPSC परीक्षा अगर रद्द नहीं की तो एक जनवरी को...', पप्पू यादव की सरकार को चेतावनी

BPSC Exam 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर राजनीति जारी है। इसी बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक के बाद बिहार के छात्र अवसाद में हैं और सुसाइड कर रहे हैं। बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक में 500 करोड़ रुपए का खेल हुआ है।

Image

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (फाइल फोटो)

BPSC Exam 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर राजनीति जारी है। इसी बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सड़कों पर उतरने की घोषणा करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर बिहार बंद कराएंगे।

क्या कुछ बोले पप्पू यादव?

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रश्न पत्र लीक के बाद बिहार के छात्र अवसाद में हैं और सुसाइड कर रहे हैं। बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक में 500 करोड़ रुपए का खेल हुआ है। उन्होंने हाईकोर्ट की बेंच से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कोचिंग माफियाओं की भी मिलीभगत बताया।

पप्पू यादव की सरकार को चेतावनी

पप्पू यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बीपीएससी परीक्षा रद्द नहीं की गई तो एक जनवरी को बिहार बंद करेंगे। वह प्रश्न पत्र लीक मामले में चुप नहीं बैठने वाले हैं। इससे पहले पप्पू यादव सोमवार की देर रात पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पहुंचे और छात्रों के साथ धरने पर बैठे। पप्पू यादव पीटी परीक्षा रद्द कर पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरा विपक्ष

विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी धरनास्थल पहुंचकर धरने पर बैठे छात्रों का समर्थन कर चुके हैं। 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था।

धरने पर बैठे हैं अभ्यर्थी

बीपीएससी ने दावा किया कि ऐसी अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्व थे। हालांकि, बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर में परीक्षा देने वाले 5,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है। छात्र परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हुए हैं।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article