Bihar Patna Police Lathi Charge Video : बिहार की राजधानी पटना से 25 दिसंबर की शाम को एक बड़ी खबर सामने आई यहां BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है बताया जा रहा है कि पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है, गौर हो कि बिहार की राजधानी पटना में बीते कुछ दिनों से बीपीएससी (BPSC) अभ्यर्थी धरने पर बैठे हुए हैं उनपर लाठीचार्ज किया गया है।
पटना पुलिस ने बुधवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों लाठीचार्ज किया है पुलिस के लाठीचार्ज में कुछ बीपीएससी अभ्यर्थियों के जख्मी होने की बात कही जा रही है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पटना पुलिस का कहना है कि बीपीएससी अभ्यर्थी सड़क पर बैठक कर हंगामा कर रहे थे इसलिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है वहीं प्रदर्शनकारी बीपीएससी अभ्यर्थियों का कहना है कि हम लोग शांति पूर्वक अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे पर इस बीच पुलिस ने बिना किसी सूचना के हम लोगों पर लाठी चार्ज किया जिसमें कुछ छात्र घायल हुए हैं।
पिछले एक सप्ताह से BPSC अभ्यर्थी पटना में धरना दे रहे हैं
गौर हो कि पिछले एक सप्ताह से BPSC अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं, 25 दिसंबर को कार्यालय का घेराव करने पहुंचे छात्रों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे, यह घटना 70वीं संयुक्त परीक्षा के विवाद के चलते हुई जिसमें कार्रवाई करते हुए BPSC अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे वहा हड़कंप मच गया।
