पटना

कल बिहार दौरे पर PM Modi, आज ही जान लें पटना से लेकर बेगूसराय तक के लिए Traffic Advisory

कल यानी शुक्रवार 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौर पर रहेंगे। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल और राजेन्द्र पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। जानिए पीएम मोदी के दौरे को लेकर पूरी ट्रैफिक एडवाइजरी क्या है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार दौरे पर (फोटो - PTI)

Photo : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शुक्रवार 22 अगस्त को बेगूसराय में एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल और राजेन्द्र पुल पर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। चलिए जानते हैं प्रधानमंत्री के दौरे के लिए क्या-कुछ तैयारियां की गई हैं।

जिला प्रशासन ने पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के वास्ते पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए, एनटीपीसी से औंटा तक के पूरे मार्ग को रेड जोन घोषित किया गया है, और इस दौरान पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। शुक्रवार को बाहर निकलें तो इस प्लान को ध्यान में रखकर ही जाएं, वरना आपको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

  • पटना-मोकामा से बेगूसराय की ओर आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग औंटा, हाथीदह, लखीसराय, मुंगेर, साहेबपुरकमाल से होकर तय किया गया है।
  • बेगूसराय से पटना जाने वाले वाहनों के लिए जीरोमाइल से तेघड़ा, बछवाड़ा, दलसिंहसराय, मुसरीघरारी का रूट निर्धारित किया गया है।

जिला प्रशासन ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। सुरक्षा के दृष्टिकोण से, पटना एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पारा मोटर, पारा ग्लाइडिंग और पावर्ड हैंड ग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है।

शुक्रवार 22 अगस्त को पटना एयरपोर्ट के पांच किलोमीटर के दायरे में इन सभी गतिविधियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article