पटना

प्रेम और दोस्ती के प्रतीक कुत्ते का खौफनाक रूप, मालिक पर ही हमला कर काट लिया कान

बिहार के गोपालगंज में एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक संदीप कुमार पर अचानक हमला कर दिया, जिससे उनका कान कट गया। संदीप अपने कुत्ते को दूसरे कुत्ते से बचाने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। घायल संदीप को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Gopalganj Dog Attack: बिहार के गोपालगंज जिले के अरार मुहल्ले में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां एक पालतू कुत्ते ने अपने ही मालिक पर हमला कर दिया और उसका कान काट लिया। कुत्ते के मालिक संदीप कुमार को खून से लथपथ हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी प्राथमिक चिकित्सा की और उनका इलाज शुरू कर दिया।

बचाने वाले मालिक को कुत्ते ने काटा

संदीप कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके कुत्ते की किसी अन्य कुत्ते से लड़ाई हो गई थी। इस दौरान उन्होंने अपने कुत्ते को बचाने की कोशिश की। जब वे अपने कुत्ते को गोद में उठाकर लाए, तभी कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उनका कान काट लिया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

घायल व्यक्ति का इलाज जारी

चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दानिश अहमद ने पुष्टि की कि घायल व्यक्ति का कान कुत्ते ने काटा है। उन्होंने बताया कि संदीप के कुत्ते की लड़ाई घर के नीचे मौजूद अन्य कुत्ते से हो गई। उसे बचाने के दौरान कुत्ते ने अपने ही मालिक पर हमला कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि कुत्ते के हमले से घायल हुए व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article