पटना

Patna Weather Forecast: हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच होगा नए साल का आगाज, कुछ यूं करवट लेगा मौसम

Patna Weather Forecast: बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच नए साल का आगाज होगा। जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से राज्य में चल रही पछुआ हवाओं के कारण बिहार में पारा तेजी से गिरा है।

Image

पटना सहित बिहार के कई जिलों में बढ़ेगा ठंड का कहर

Photo : Times Now Digital

Patna Weather Forecast: बिहार में अगले दो दिनों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य भर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की है । हालांकि, राज्य की राजधानी पटना सहित बिहार के लगभग 28 शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई, जिससे भीषण ठंड से कुछ राहत मिली।

बुधवार की सुबह बिहार के कई जिले घने कोहरे में डूबे रहे, जबकि अन्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। गया में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, इसके बाद पटना में 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से छह डिग्री कम है।

पिछले एक सप्ताह से राज्य में चल रही पछुआ हवाओं के कारण बिहार में पारा तेजी से गिरा है। तेज धूप के कारण दिन में मौसम सामान्य रहा, हालांकि रात में राज्य को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह तक घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है और अगले तीन दिन तक अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article