पटना

Patna Traffic Advisory: पटना में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, इन रास्तों पर रहेगी वाहनों की नो एंट्री, जानें कहां पर होगी पार्किंग?

पटना में दुर्गा पूजा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। जिसके तहत गांधी मैदान, एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला, आयकर गोलंबर और कई अन्य मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री और नो-पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Patna Traffic Advisory: दुर्गा पूजा के मौके पर पटना की सड़कों पर भीड़भाड़ से बचने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े बदलाव किए हैं। शहर के कई हिस्सों में वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को सुविधा मिल सके।

इन इलाकों में नो पार्किंग जोन

ट्रैफिक पुलिस ने गांधी मैदान के चारों ओर, एसपी वर्मा रोड, कोतवाली थाना के पास टाइटन मोड़ से सिन्हा लाइब्रेरी मोड़ तक और पटना म्यूजियम के चारों ओर के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया है। इसके अलावा डाकबंगला चौराहा और आयकर गोलंबर समेत कई व्यस्त इलाकों में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

पटना के इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन

वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। लोग अपने वाहन फ्रेजर रोड पर स्वामीनंदन तिराहा तक, आकाशवाणी से जेपी गोलंबर तक दोनों फ्लैंक में और वीरचंद पटेल पथ आदि स्थानों पर खड़ा कर सकेंगे। हालांकि, इन इलाकों से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। मखनियां कुआं रोड से अशोक राजपथ, गोविन्द मित्रा रोड और सब्जीबाग रोड पर भी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। इसी तरह बाकरगंज से मखनियां कुआं रोड (बारीपथ), नाला रोड मोड़ से ठाकुरबाड़ी मोड़ तक और दिनकर गोलंबर से मछुआटोली चौक की ओर जाने वाले मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। यातायात पुलिस की विशेष तैनाती के साथ ही कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से शहर में पूजा पंडालों तक पहुंचना आसान होगा और स्थानीय निवासियों को भी राहत मिलेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article