पटना

Patna: पटना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक को मारी गोली, इस इलाके में बढ़ी दहशत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 10:36 PM IST

Patna Police: पटना में हाल के दिनों में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा है। राजधानी में अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सोमवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को जांघ में गोली लगी है।

Image

thumbnail_Patna News-7

Crime in Patna: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियों ने अब बिहटा थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मार दी है। थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्हारा गांव में आईआईटी कैंपस के पास सोमवार की देर रात दो बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमला किया। हमले में युवक को जांघ में गोली लगी है। ग्रामीणों ने घायल को नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना के बाबत थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार का कहना है कि, घायल युवक की पहचान रवि शंकर के रूप में हुई है।

घर के पास पहुंचते ही अपराधियों ने बरसाईं गोलियां

थाना अध्यक्ष का कहना है कि, घायल ने पुलिस को बताया है कि, वह एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचे की पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब पांच राउंड फायरिंग की गई। इसमें उनकी जांघ में एक गोली लग गई। डॉक्टरों ने उनकी जांघ से गोली निकाल दी है। अभी उनकी स्थिति बिल्कुल ठीक है। डॉक्टरों ने घायल को खतरे से बाहर बताया है।

20 से 25 साल के थे हमलावर

घायल का कहना है कि, उन पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल होगी। उन लोगों ने अपनी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखा था। इधर, थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार का कहना है कि, अपराधियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि, जल्द ही हमलावरों की पहचान कर ली जाएगी। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। घायल का कहना है कि, उसकी हत्या की नीयत से यह हमला किया गया है। हालांकि उसने किसी का नाम नहीं लिया है। न ही किसी से कोई दुश्मनी की बात कही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article