पटना

Accident on Patna Rail Route: पटना-किऊल रेलखंड पर रेल से कटकर दो महिलाओं की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 02:00 AM IST

Patna Rail Route Accident: पटना-किऊल रेलखंड पर सोमवार दोपहर को एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। रेलखंड पर ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ की टीम पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर महिलाओं ने गंवाई जान
  • पटना-किऊल रेलखंड के मनकट्ठा स्टेशन पर हुई दुर्घटना
  • सूचना मिलने के बाद अमहरा ओपी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची

Patna crime News: पटना-किऊल रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई है। सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे यह दुर्घटना हुई है। मृत महिलाओं की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। दरअसल, उक्त रेलखंड पर लखीसराय अंतर्गत मनकट्ठा स्टेशन पर रेल ट्रैक को दोनों महिलाएं पार कर रहीं थीं। इसी दौरान पूर्वा एक्सप्रेस आ गई। दोनों महिलाएं ट्रैक को पार करने पहले ही ट्रेन की चपेट में आ गईं।

स्टेशन पर यह दुर्घटना होने के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आरपीएफ को सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही अमहरा ओपी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों के पहचान की कोशिश की।

आए दिन इस रेलखंड पर हो रहीं दुर्घटनाएं

स्टेशन पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि, इस रेलखंड पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। इसके लिए आम लोगों के साथ ही रेल अधिकारी एवं सुरक्षाबल भी जिम्मेदार हैं। ट्रेनों के आवागमन के दौरान लोगों द्वारा ट्रैक पार करने पर रोक नहीं लगाई जा रही है। दुर्घटना में कई छात्र-छात्राएं भी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों ने कहा कि, दोनों महिलाएं स्थानीय हैं। फिलहाल शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद परिजन को शव सौंप दिए जाएगें।

फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग

लोगों का यह भी कहना है कि, इस स्टेशन पर दो फुट ओवरब्रिज की जरूरत है। एक ओवरब्रिज होने की वजह से उस पर लोगों की भीड़ अधिक रहती है। इसके साथ ही दूसरी छोर से लोग उस फुट ओवरब्रिज की ओर नहीं जाते। जब दोनों ओर इसका निर्माण हो जाएगा तो लोग इसका इस्तेमाल करेंगे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!