पटना

पटना में एक और सोनम! प्रेमी के साथ मिलकर दी पति को मारने का सुपारी, ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

पटना में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की सुपारी दी। 17 जून को उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने 10 साल छोटे प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी महिला ने अपने पति की हत्या के लिए 20 हजार रुपये की सुपारी दी थी। 17 जून को उसके पति राजेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह घटना पटना के मसौढ़ी इलाके की है। आरोपियों में 30 वर्षीय पत्नी ममता देवी, 20 वर्षीय प्रेमी मो. लक्की, 18 वर्षीय शूटर निशांत कुमार और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने सबसे पहले प्रेमी लक्की को पकड़ा। जिसके बाद पत्नी ममता को गिरफ्तार किया गया। महिला के प्रेमी ने बताया कि राजेश को उनके प्रेम-संबंध के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद से वह ममता को मारता-पीटता रहता था। ममता ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। उन्होंने राजेश की हत्या के लिए 20 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

पत्नी और प्रेमी है हत्या के मास्टरमाइंड

पुलिस ने ममता और लक्की की निशानदेही पर शूटर और नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने हत्या की वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और मोबाइल को भी बरामद कर लिया है। डीएसपी-1 नभ वैभव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और ममता और लक्की इस वारदात के मास्टरमाइंड हैं। घटना के बाद ममता ने अपने पति की हत्या के लिए दो महिलाओं समेत पांच परिवारिक सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के माध्यम से ममता और लक्की के बीच बातचीत का पता लगाया, जिससे मामले की सच्चाई सामने आई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article